Uric Acid: आजकल के समय में अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल के कारण एक नहीं बल्कि कई बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिसमें से एक यूरिक एसिड भी है। शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से जोड़ों में दर्द, उठने-बैठने परेशानी, शरीर के कई हिस्सों में सूजन और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि यूरिक एसिड प्यूरीन के टूटने से बनता जो हड्डियों जाकर जमा हो जाता है, जिसके चलते शरीर में कई तरह की परेशानी बढ़ जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में कई तरह के ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर हैं, ताकी इसका लेवल कंट्रोल में रहे। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स हैं जिन्हें खाने से यूरिक एसिड का लेवल कंट्रोल में रह सकता है।
बादाम
बादाम में मौजूद विटामिन-ई, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर, कैल्शियम और जिंक यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। अगर आ हर रोज बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे आपके जोड़ों में दर्द, शरीर में होने वाली सूजन से आराम मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
काजू
काजू खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं। इसमें प्यूरीन की मात्रा कम होती है, जो यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। काजू के सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही गठिया जैसी परेशानी से भी छुटकारा मिल सकता है।
अखरोट
अखरोट में भरपूर मात्रा में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। अगर आप हर रोज अखरोट का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसका सेवन आप हर रोज पानी में भिगोकर खाते हैं तो इसके और भी कई फायदे हो सकते हैं, जैसे कि आपका शरीर पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहेगा और आपका फोकस भी बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
21 mins agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
57 mins agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 hr agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
3 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
3 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
6 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
20 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines