Protein Smoothie Recipe In Hindi: अगर आप एक फिटनेस फ्रीक इंसान हैं और हमेशा हेल्दी खाने के विकल्प तलाशते रहते हैं, तो आज हम आपके लिए प्रोटीन स्मूदी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस न्यूट्रिशन और हेल्दी कैलोरीज से भरपूर स्मूदी से आप अपने दिन की हेल्दी शुरूआत कर सकते हैं।
इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है जिससे आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं। इस स्पेशल स्मूदी को दही, खजूर और चिया सीड्स जैसी कई पौष्टिक चीजों की मदद से तैयार किया जाता है। इसको बनाने में आपको केवल 5 मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं प्रोटीन स्मूदी (Protein Smoothie Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – लंच में पराठे के साथ बनाएं लजीज स्वीट कॉर्न आलू मसाला सब्जी, ये रही आसान रेसिपी
प्रोटीन स्मूदी बनाने की सामग्री-
- 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट या दही
- 2 खजूर
- 1 स्कूप प्रोटीन पाउडर
- 1 छोटा चम्मच मीठा रहित कोको पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स भुना हुआ
- 1 छोटा चम्मच अलसी भुनी हुई
- 1 बड़ा चम्मच कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल
- 1 केला
- थोड़ी सी ब्लूबेरीज
- 2 बड़े चम्मच मूसली
अभी पढ़ें – स्नैक में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कुरकुरी पालक पत्ता चाट, जानें 20 मिनट रेसिपी
प्रोटीन स्मूदी बनाने की रेसिपी- (Protein Smoothie Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले खजूर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
- फिर आप चिया और अलसी सीड्स को एक कढ़ाई में डालकर हल्का सा रोस्ट कर लें।
- इसके बाद आप मिक्सर जार में दही, कटे हुए खजूर, प्रोटीन पाउडर और कोको पाउडर 1 छोटा चम्मच डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें चिया सीड्स, अलसी के बीज, एक बड़ा चम्मच नारियल तेल और कटा हुआ 1 केला डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से पीसकर स्मूद मिक्चर बना लें।
- इसके बाद आप इस हेल्दी प्रोटीन स्मूदी को एक सर्विंग गिलास में डालें।
- फिर आप इसमें ऊपर से थोड़े से ब्लूबेरीज और मूसली डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब आपकी न्यूट्रिशन और हेल्दी कैलोरीज से भरपूर प्रोटीन स्मूदी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
1 hr agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
2 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
3 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
5 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
6 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
9 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
10 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines