American Sweet Corn Chaat Recipe In Hindi: मक्का एक साबुत अनाज है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। कॉर्न को लोग आमतौर पर भूनकर, चाट बनाकर या उबालकर मसाला लगाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने अमेरिकन स्वीट कॉर्न चाट ट्राई की है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए अमेरिकन स्वीट कॉर्न चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चाय बेहद चटपटी और क्रिस्पी होती है। इससे आपके स्नैक का मजा दोगुना हो जाता है। हर कोई इस चाट का स्वाद चखकर कहां से मंगाया पूछने लगेगा। बच्चे भी इसको खूब मजे से पेट भरकर खाते हैं, तो चलिए जानते हैं अमेरिकन स्वीट कॉर्न चाट (American Sweet Corn Chaat Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – करवा चौथ पर बनाएं स्पेशल मखाना बर्फी, रिश्ते में घुल जाएगी मिठास, जानें आसान रेसिपी
अमेरिकन स्वीट कॉर्न चाट बनाने की सामग्री-
- 100 ग्राम अमेरिकन कॉर्न (कॉर्न के दाने)
- 1 प्याज (कटा हुआ)
- 1 टमाटर (कटा हुआ)
- 5 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1 नींबू का रस
- बटर 2 चम्मच
- चाट मसाला आधा छोटा चम्मच
- 2 चम्मच इमली का पानी
अभी पढ़ें – करवाचौथ डिनर में बनाएं स्पेशल कोकोनट पनीर, स्वाद में लगेगा बेहद लाजवाब, जानें रेसिपी
अमेरिकन स्वीट कॉर्न चाट बनाने की रेसिपी- (American Sweet Corn Chaat Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले स्वीट कॉर्न को करीब 2 घंटों तक भिगोकर रख दें।
- फिर आप कुकर में कॉर्न को पानी और नमक के साथ डालें।
- इसके बाद आप इसको करीब 15 से 20 मिनट तक हल्की आंच उबाल लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में 1 चम्मच बटर डालकर फिघलाएं।
- इसके बाद आप इसमें कटा हुआ प्याज और टमाटर डालकर हल्का सा भून लें।
- फिर आप इसमें उबले हुए स्वीट कॉर्न डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें सारे मसाले डालें और मिलाकर हल्की आंच पर करीब 5 मिनट तक पका लें।
- अब आपकी हेल्दी और टेस्टी अमेरिकन स्वीट कॉर्न चाट बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसमें ऊपर से 2 चम्मच इमली का पानी डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
58 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines