Karwa Chauth 2022 Special: करवा चौथ पर बनाएं स्पेशल मखाना बर्फी, रिश्ते में घुल जाएगी मिठास, जानें आसान रेसिपी

मखाना बर्फी

Makhana Barfi Recipe In Hindi: भारत में सुहागन स्त्रियों के लिए करवा चौथ एक बहुत ही बड़ा त्योहार होता है। इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर 2022 रविवार को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस व्रत को सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये त्योहार पति-पत्नि के बीच प्यार और आदर को दर्शाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया है। इस दिन सुहागन औरतें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और चांद निकलने के बाद पति की पूजा करके ही उपवास खोलती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए इस करवाचौथ को यादगार बनाने के लिए मखाना बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाकर आप अपना उपवास खोल सकती हैं। इससे आपके रिश्ता मिठास से भर जाएगा। जिससे आपका ये बंधन और भी अटूट हो जाएगा, तो चलिए जानते हैं मखाना बर्फी (Makhana Barfi Recipe) बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन
विज्ञापन

मखाना बर्फी बनाने की सामग्री-

  • मखाना 100 ग्राम
  • इलायची 5
  • नारियल का बुरादा 1 कप
  • मूंगफली 1 कप
  • मिल्क पाउडर 1 पैकेट
  • दूध 300 ग्राम
  • चीनी 1/2 कप

अभी पढ़ें – Chana Dal Fry Chaat Recipe: घर आए मेहमानों को चाय के साथ खिलाएं क्रंची चना दाल फ्राई चाट, जानें रेसिपी

मखाना बर्फी बनाने की रेसिपी- (Makhana Barfi Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नॉन स्टिक कढ़ाई में मखाने डालकर भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें मूंगफली डालें और करीब 5 मिनट तक भून लें।
  • फिर आप इनको मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें।
  • इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में दूध और चीनी डालकर उबाल लें।
  • फिर आप इसमें पिसा मखाने और पीनट का पिसा हुआ मिक्चर डालें।
  • इसके बाद आप इसमें मिल्क पाउडर डालें और चलाते हुए अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप एक प्लेट या ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
  • इसके बाद आप तैयार मिक्चर को ट्रे में निकालकर एक समान फैला लें।
  • फिर आप इसको थोड़ी देर सेट होने के लिए रखकर छोड़ दें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट मखाना बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको बर्फी की शेप में काटकर सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ