Hair Care For Monsoon: कई बार बाल जरूरत से ज्यादा गिरने लगते हैं और अच्छी केयर के बाद भी कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आता. कुछ लोग बाल गिरने की वजह मानसून को समझते हैं या मौसम में बदलाव को मानते हैं. ऐसे में अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो आपको अपनी रोज की आदतों पर ध्यान देना होगा. कई बार बालों पर हाथ फेरने की आदत झड़ते बालों की वजह बन सकता है. इसलिए आपको अपनी आदतों और रूटीन में बदलाव करना चाहिए, ताकि बालों की ग्रोथ में सुधार किया जा सके. आइए इस लेख में विस्तार से हेल्दी हेयर केयर रूटीन के बारे में जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- पीले और सफेद आलू में अंतर पता है? ज्यादातर लोग अनजाने में गलत Potato ले आते हैं घर
क्या हाथ फेरते ही उतरने लगते हैं बाल?
कई बार बाल हाथ फेरते ही उतरने लगते हैं? ऐसा तब होता है जब बाल खुले होते हैं या पूरे दिन आपने बालों पर कंघी नहीं की होती. यह आपस में उलझे हुए होते हैं और हाथ फेरते ही उतरने लगते हैं. इसलिए हाथ फेरने की आदत बालों को तेजी से कम करने का कारण बन सकती है.
क्या असर पड़ेगा?
- दिनभर हाथों में गंदगी लगती है, जिससे बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं. बार-बार छूने से वो स्कैल्प और बालों में चले जाते हैं.
- बालों की क्यूटिकल रगड़ खाने से खुल जाती है. इससे दोमुंहे बाल होना या टूटना शुरू हो जाते हैं और आगे जाकर ये परेशानी का सबब बन जाते हैं.
अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन
बालों का रूखापन कम करें- आपको बालों का रूखापन कम करना है, क्योंकि अगर आपके बाल रूखे होंगे तो ज्यादा टूटेंगे. बेहतर होगा कि इससे बचने के लिए नीम का तेल इस्तेमाल करें और हफ्ते में एक बार तेल जरूर लगाएं.
बालों को सुलझाएं- अगर आपको बाल खोलना पसंद है तो बेहतर होगा कि थोड़े वक्त के बाद बालों को सुलझाया जाए. अपने साथ कंघी रखें और बालों को सुलझाने का मौका ढूंढें, क्योंकि इससे बाल बहुत ही कम टूटेंगे.
अंडा लगाकर स्मूथ होंगे बाल- बालों का रूखापन दूर करने के लिए अंडा लगाना भी बेस्ट हो सकता है. यह हेयर वॉश में काम आ सकता है, जिससे बाल स्मूथ और सिल्की बन सकते हैं.
हीट और केमिकल कम इस्तेमाल करें- आप हीटिंग मशीन का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि इससे बालों को और ज्यादा नुकसान हो सकता है. बालों को सीधा रखने के लिए आप प्रोटीन, बायोटिन और आयरन वाली डाइट ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- आप भी करती हैं 10-12 स्टेप का स्किनकेयर? हो सकता है Beauty Burnout, जानिए क्या है ये बला
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
6 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
7 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
9 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
10 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
11 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
13 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines