Meetha Khane Se Dant Kharab Hote Hain: आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक मीठी चीजें खाने का चलन तेजी से बढ़ गया है. चॉकलेट, केक, कोल्ड ड्रिंक और टॉफियां रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई हैं. कई लोग दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मीठा खाते रहते हैं, बिना यह सोचे कि इसका असर दांतों पर क्या पड़ सकता है. अक्सर लोगों को लगता है कि चीनी सीधे दांतों को पीला कर देती है, लेकिन सच्चाई यह है कि शुगर मुंह में ऐसी स्थिति बना देती है जिससे दांतों को नुकसान शुरू हो जाता है. यही वजह है कि दांतों की सही देखभाल और खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: AC का सही तापमान क्या होना चाहिए? जानिए कितने डिग्री पर चलाने से मिलेगी ठंडक और सेहत
कैसे शुगर दांतों को कमजोर बनाती है
जब हम मीठी चीजें खाते हैं, तो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया शुगर को तोड़कर एसिड बनाते हैं. यह एसिड दांतों की ऊपरी परत यानी इनेमल को धीरे-धीरे कमजोर करने लगता है. इनेमल कमजोर होने पर दांतों पर प्लाक जमने लगता है, जिससे दांत पीले या गंदे दिखने लगते हैं. समय के साथ यही समस्या कैविटी का रूप ले सकती है और दांतों में दर्द या इंफेक्शन भी हो सकता है. हालांकि हमारी लार में मौजूद मिनरल्स दांतों को कुछ हद तक दोबारा मजबूत बनाने का काम करते हैं, लेकिन अगर बार-बार मीठा ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह प्राकृतिक सुरक्षा भी कमजोर पड़ जाती है, इसलिए बेहतर है कि आप अपने मीठा खाने की क्रोविंग में थोड़ा कंट्रोल करें. लरना इससे ना सिर्फ आपके दांत खराब होंगे, बल्कि आप गंभीर बीमारी जैसे डायबिटीज के भी शिकार हो सकते हैं.
डायबिटीज को मामूली समझना दुनिया की सबसे बड़ी गलतियों में से एक है, क्योंकि यह बीमारी पूरे शरीर को प्रभावित कर देती है और शरीर को अंदर से खोखला कर देती है, जिससे इंसान जिदंगीभर दवाइयों के सहारे हो जाता है और मौत भी करीब आज जाती है.
ज्यादा चीनी से सिर्फ दांत नहीं पूरी सेहत प्रभावित होती है
ज्यादा शुगर का असर सिर्फ दांतों तक सीमित नहीं रहता बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करता है. ज्यादा मीठा खाने से वजन बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा ज्यादा चीनी लेने से त्वचा पर भी असर पड़ता है और समय से पहले झुर्रियां आने लगती हैं. इससे बचने के लिए जरूरी है कि मीठा सीमित मात्रा में खाएं, खाने के बाद कुल्ला करें, दिन में दो बार ब्रश करें और ज्यादा पानी पिएं. सही आदतों को अपनाकर आप दांतों और सेहत दोनों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कान के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं? ये हल्की सी दिखने वाली चीजें खोल देती हैं सारे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
3 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines