Hariyali Matki Khichdi Recipe In Hindi: खिचड़ी एक ऐसा आहार है जोकि चावल और दाल की मदद से बनाई जाती है। ये एक बहुत ही लाइट आहार होता है इसलिए पेट खराबी में डॉक्टर्स मरीज को खिचड़ी खाने की सलाह देते हैं। इसलिए आज तक आपने साधारण खिचड़ी तो खूब खाई ही होगी।
लेकिन क्या कभी आपने हरियाली मटकी खिचड़ी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए हरियाली मटकी खिचड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये खिचड़ी की एक नई वैराइटी है जोकि स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होती है।
अभी पढ़ें – लंच में पराठे के साथ बनाएं लजीज स्वीट कॉर्न आलू मसाला सब्जी, ये रही आसान रेसिपी
अगर आपको डिनर में कुछ हल्का खाने का मन है तो ये खिचड़ी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं हरियाली मटकी खिचड़ी (Hariyali Mataki Khichdi Recipe) बनाने की रेसिपी-
हरियाली मटकी खिचड़ी बनाने की सामग्री-
- 1 कप मटकी स्प्राउट्स
- 1 कप चावल
- 1 कप पालक
- 1 प्याज
- 1/2 कप पुदीना पत्तियां
- 1 टी स्पून काली मिर्च
- 1/2 कप पालक प्यूरी
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 4 टी स्पून देसी घी
- 1 चुटकी हींग
- 8 कलियां लहसुन
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – फैमिली डिनर में बनाएं टेस्टी हैदराबादी वेज दम बिरयानी, हर कोई खाएगा उंगलियां चाटकर, जानें रेसिपी
हरियाली मटकी खिचड़ी बनाने की रेसिपी- (Hariyali Mataki Khichdi Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले मोंठ की दाल को एक बड़े बर्तन में डालें।
- फिर आप इसको कम से कम दो-तीन बार पानी में अच्छी तरह से धो लें।
- इसके बाद आप इसको रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
- फिर आप अगली सुबह दाल को छानकर पानी को अलग कर लें।
- इसके बाद आप चावल को भी अच्छी तरह से धोकर करीब 20-30 मिनट तक भिगोकर रख दें।
- फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें हींग और जीरा डालकर चटकाएं।
- फिर आप इसमें बारीक कटी प्याज और लहसुन डालकर नरम होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें स्प्राउट किए हुए मोठ और चावल डालकर मिला लें।
- फिर आप इसमें 5 कप पानी डालें और चलाते हुए अच्छे से पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें सारे मसाले डालें और करीब 2-3 मिनट तक पका लें।
- फिर आप इसमें पालक की प्यूरी, हरी मिर्च, कटा पालक और पुदीने की पत्तियां डाल दें।
- इसके बाद आप एक छोटी सी कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें कटा लहसुन डालकर तड़का लगाएं और खिचड़ी में डाल दें।
- अब आपकी पौष्टिक हरीयाली खिचड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
11 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
11 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
12 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
15 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
16 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines