खबर की मुख्य बातें:-
- काम करने के कारण कई लोगों के गर्दन और कमर में दर्द की समस्या होने लगती है. इस समस्या को ठीक करने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज किए जा सकते हैं.
- इस समस्या का कारण घंटों कुर्सी पर बैठने के कारण रीढ़ की हड्डी और गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ना है.
- आप कुर्सी पर बैठकर ही चिन टक, स्कैपुलर स्क्वीज, नेक रोटेशन और उठकर-टहलने जैसी एक्सरसाइज की मदद से दर्द की समस्या दूर कर सकते हैं.
अक्सर लोगों को परेशानी होती है कि उनके कमर और गर्दन में हर वक्त दर्द रहता है, जिस कारण वह न ही ठीक से दिन में काम कर पाते हैं और रातभर दर्द रहता है. ये समस्या एक दो लोगों की नहीं बल्कि ऑफिस में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोगों को रहती है. दरअसल, इस ऐसी समस्या के पीछे एक बड़ा कारण कई घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करना होता है. अमूमन ऑफिस में 9 घंटे की शिफ्ट पूरी करनी होती है, ऐसे में लोग सिर्फ ब्रेक के लिए 40 मिनट के लिए थोड़ी-थोड़ी देर के लिए उठते हैं. लेकिन बाकी के समय कुर्सी पर बैठने के कारण दर्द की समस्या पैदा हो जाती है. ऐसे में हम आप आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे कुछ छोटी एक्सरसाइज की मदद से इस दर्द से राहत पा सकते हैं?
यह भी पढ़ें: जिम छोड़िए, घर पर ही बनाएं दमदार Biceps! रोज 10 मिनट करें ये 5 आसान एक्सरसाइज
क्यों घंटों तक एक ही जगह पर बैठना दर्द का कारण बन जाता है
लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहने की ये आदत शरीर के कुछ अंगों पर दबाव बनाती है. जानकारी के अनुसार, कुर्सी पर बैठने से रीढ़ की हड्डी और गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे ‘स्पाइन स्ट्रेस’ कहते हैं. ये समस्या छोटी लग सकती है, लेकिन लंबे समय तक बने रहने से बैठना-लेटना और चलना सब मुश्किल हो जाता है. हालांकि. अगर अपनी डेली-रूटीन में कुछ छोटी एक्सरसाइज को एड करेंगे, तो इससे आपको काफी फायदा पहुंचेगा और दर्द की समस्या कम होगी.
दर्द से राहत पाने के लिए क्या करें?
दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए हर 1 घंटे में नीचे दिए गए एक्सरसाइज को आप करने की आदत डालें. आप ये एक्सरसाइज अपनी कुर्सी पर ही कर सकते हैं और ये काफी आसान भी है.
चिन टक- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठें और फिर अपनी ठुड्डी को बिना नीचे झुकाए धीरे-धीरे पीछे की तरफ ले जाएं. आपको ऐसा 10 बार करना होगा, तभी जाकर आपकी इसका सही फायदा मिलेगा. इस एक्सरसाइज को करने से से गर्दन की पोस्चर में सुधार आता है.
स्कैपुलर स्क्वीज- दर्द से राहत पाने के लिए आप कुर्सी पर बैठे-बैठे स्कैपुलर स्क्वीज एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी पीठ को सीधा रखें और फिर दोनों कंधों और शोल्डर ब्लेड्स को आपस में पीछे की तरफ सिकोड़ें. ध्यान रखें कि इस एक्सराइज को ठीक से करने के लिए शोल्डर ब्लेड्स को पीछे की तरफ 3-5 सेकंड के लिए रोकें और फिर छोड़ दें. ऐसा आपको 10 बार करना होगा.
नेक रोटेशन- इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने सिर को धीरे-धीरे दाएं और बाएं घुनाएं. इस एक्सरसाइज को दोनों तरफ 5-5 बार दोहराएं और रोजाना करने की आदत बनाएं. इस एक्सरसाइज को करने से गर्दन की जकड़न कम होती है.
उठकर टहलना- ये भले ही कोई एक्सरसाइज न हो, लेकिन बीच-बीच में उठना और थोड़ा टहलना कमर और गर्दन के दर्द के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आप काम के बीच हर 30 -60 मिनट के बाद उठकर टहलने की आदत बनाएं, ऐसा करने से कमर थोड़ा स्ट्रेच होगा और दर्द की समस्या दूर होगी.
यह भी पढ़ें: Fitness Tips: घर पर ही बिना Gym जाए Abs बनाने के लिए रोज 10 मिनट करें ये आसान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
21 mins agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
15 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
18 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
20 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
21 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines