Skin Care Tips Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी में से एक है चेहरे पर होने वाले पिंपल्स. ये दिखने में न तो अच्छे लगते हैं और ना ही ये जल्दी हटते हैं. अगर ये जैसे-तैसे हट भी जाते हैं, तो यह चेहरे पर निशान छोड़ जाते हैं. हालांकि, इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करने के बावजूद उन्हें कुछ सफलता नहीं मिलती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और नेचुरल तरीके से जल्दी राहत पाना चाहते हैं, तो हम आपको एक आसान नुस्खा बताएंगे, जो आपकी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे अनोखा शहर, जहां गाड़ियों से लेकर घर सब कुछ है सफेद! दूसरे रंग की कार दिख जाए तो हो जाता है चालान
पिंपल से कैसे मिलेगा छुटकारा? How to get rid of pimples
अगर आप केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप किचन में रखें गोंद कतीरा (Tragacanth Gum For Skin) का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपको पिंपल की समस्या से राहत दिला सकता है. बस आपको चाहिए कि आप इसके इस्तेमाल करने के सही तरीके को समझे, तभी यह चीज आपको फायदा पहुंचा सकती है. आपको शायद मालूम न हो, लेकिन हमारे किचन में कई ऐसी चीजें रखी होती हैं, जो खाने के साथ-साथ हमें कई समस्याओं से राहत दिला सकती हैं.
गोंद कतीरा का सेवन शरीर को प्राकृतिक ठंडक देने में मदद करता है, जिससे स्किन को नमी मिलती है. साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण त्वचा को निखार देने के साथ कई अन्य फायदे पहुंचाता है. इसके सही इस्तेमाल से मुहांसे, झुर्रियां और सनबर्न कम करने में मदद मिलती है और साथ ही, शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है.
यहां देखें वीडियो:
कैसे करें गोंद कतीरा का इस्तेमाल?
- सबसे पहले गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
- सुबह यह जेली टाइप हो जाएगा, इसमें थोड़ा ठंडा पानी डालें और आधा नींबू भी उसमें निचोड़ लें. (अगर नींबू नहीं है, तो या एक चम्मच शहद डाल सकतें हैं)
- अब इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें और थोड़ा-थोड़ा करके आराम से पी लें.
- लगातार 3 से 4 दिन सेवन करने से आपको रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा, पिंपल गायब हो जाएंगे.
- बता दें कि पिंपल्स शरीर के अंदर की गर्मी के कारण निकलती हैं, ऐसे में गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, जो इस समस्या से राहत दिला सकता है.
यह भी पढ़ें: रमजान में भारी प्यास से हो जाते हैं परेशान? सहरी में शामिल करें ये चीजें, शाम तक महसूस करेंगे फ्रेशनेस
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
6 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
6 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
7 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
10 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
11 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
14 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines