बच्चों के अंगूठा चूसने की आदत कैसे छुड़ाएं? यह तरीका दिखाएगा सबसे तेज असर, आजमाकर देख लीजिए एक बार

Bache Ko Angutha Chusne Se Kaise Roke: अगर आपका बच्चा भी हर समय अंगूठा चूसता रहता है तो वक्त रहते इस आदत को छुड़ाना जरूरी है. यहां जानिए किस तरह बच्चे की अंगूठा चूसने की लत छुड़वाई जा सकती है.

Angutha Chusna

छोटे बच्चे अंगूठा क्यों चूसते हैं?

विज्ञापन

How To Stop Thumb Sucking: बच्चों का अंगूठा चूसना स्वाभाविक आदत है. बच्चे को भूख लगती है तो वह अंगूठा चूसने लगता है या फिर ज्यादातर बच्चे डरने पर, खुद को शांत करने के लिए और सुरक्षित महसूस करने के लिए अंगूठा चूसते हैं. लेकिन, अंगूठा चूसना (Angutha Chusna) बच्चों की लत बन जाता है. बच्चे अगर लंबे समय तक और लगतार अंगूठा चूसते हैं तो बच्चों के दांतों की बनावट बदल जाती है. इससे बच्चे के बोलने पर भी असर पड़ सकता है. कई बार माता-पिता बच्चे की अंगूठा चूसने या नाखून चबाने की आदत छुड़ाने के लिए उसे मारने-पीटने लगते हैं, लेकिन यह समस्या का हल नहीं है. बच्चे की आदत छुड़ाने के लिए सरल और सटीक उपाय भी आजमाए जा सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत छूटती है.

यह भी पढ़ें – बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए पिता को बदल देनी चाहिए ये 5 आदतें, एक्सपर्ट ने कहा खराब हो सकता है आपके नन्हे का फ्यूचर

Advertisment

बच्चों के अंगूठा चूसने की आदत कैसे छुड़ाएं?

कड़वा स्वाद

बच्चे के अंगूठा चूसने की आदत छुड़ाने के लिए एक्सपर्ट्स भी यह सलाह देते हैं कि अंगूठे पर कोई कड़वा तरल जैसे करेले का रस लगाया जा सकता है. इससे बच्चे को अंगूठे का स्वाद अच्छा नहीं लगेगा और वह अंगूठा नहीं चूसेगा.

रात में पट्टी बांधना

विज्ञापन

बच्चे के अंगूठे पर रात के समय पतली पट्टी बांधी जा सकती है जिससे वह अंगूठा ना चूस सके. यह बच्चे को याद भी दिलाएगा कि उसे अंगूठा नहीं चूसना है.

ध्यान भटकाना

विज्ञापन

जब बच्चा अंगूठा चूसने लगे तो उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करें. बच्चे को कोई खिलौना पकड़ाया जा सकता है, उसके साथ आप कुछ खेल सकते हैं या फिर बच्चे से किसी तरह की मदद मांगें जैसे उसे कोई सामान लाने के लिए कह दें या कोई चीज पकड़ाने के लिए कहें.

बच्चे की प्रशंसा करें

विज्ञापन

बच्चे को बताएं कि उसे अंगूठा नहीं चूसना है. जिस समय वह अंगूठा ना चूस रहा हो उस समय उसकी प्रशंसा करें, उसे बताएं कि आप खुश हैं कि वह अंगूठा नहीं चूस रहा है और आप चाहे तो उसे कोई रिवॉर्ड भी दे सकते हैं.

बच्चे के ट्रिगर्स को पहचानें

विज्ञापन

कई बार बच्चे डर से, तनाव से या किसी बात से परेशान होने पर अंगूठा चूसने (Thumb Sucking) लगते हैं. बच्चे के इन ट्रिगर्स को पहचानें और उसके तनाव को या परेशानी को दूर करने की कोशिश करें. आप का धैर्य और प्यार उसकी यह लत छुड़ा सकता है.

अंगूठा चूसने की आदत से क्या प्रॉब्लम हो सकती है

विज्ञापन

दांतों की शेप बिगड़ना – बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत से उसके दांतों की शेप बिगड़ सकती है, बच्चे के आगे के दांत आगे की तरफ झुके हुए हो सकते हैं जिसे ओवरबाइट कहते हैं और बच्चे के चेहरे का आकार भी बदल सकता है.

ओपन बाइट – अंगूठा चूसने की आदत से बच्चे के ऊपरी दांत नीचे के दांतों पर ठीक से नहीं बैठते हैं. इससे दांतों के बीच में से जीभ बाहर निकल सकती है.

विज्ञापन

लिस्प हो जाना – जो बच्चे अंगूठा या उंगलियां चूसते हैं उनके दांत आगे की तरफ निकल सकते हैं जिससे कई शब्द बच्चे ठीक तरह से नहीं बोल पाते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ