Onion juice for hair: लंबे बालों की चाहत हर कोई रखता है. हालांकि, आज के समय में बालों का झड़ना (Hair Fall) एक आम समस्या बन गई है. ऐसे में हेयर फॉल को रोकने और बालों की ग्रोथ को तेज करने के लिए लोग तमाम तरह के तरीके आजमाते हैं. कोई इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है, तो कुछ कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं में से एक नुस्खा है बालों पर प्याज का रस लगाना. प्याज के रस (Onion Juice) को बालों के लिए बेहद असरदार माना जाता है, लेकिन क्या वाकई इसे लगाने से बल बढ़ सकते हैं? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से-
बालों के लिए कितना अच्छा है प्याज का रस?
इसे लेकर फेमस आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताते हैं, प्याज के रस को बालों की ग्रोथ (Hair Growth) के लिए रामबाण बताया जाता है. ये असर दिखाता भी है लेकिन केवल सही तरीके से इस्तेमाल करने पर. उन्होंने न सिर्फ इसका सही तरीका बताया, बल्कि यह भी बताया कि लोग कहां गलती कर बैठते हैं. आइए इस पूरे प्रोसेस को आसान भाषा में समझते हैं.
यह भी पढ़ें- Salt Water Bath Benefits: नमक के पानी से नहाने के क्या फायदे हैं?
प्याज का रस क्यों काम करता है?
डॉक्टर जैदी के मुताबिक, प्याज में कुछ खास तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं. जैसे-
सल्फर: यह केराटिन नामक प्रोटीन बनाने में मदद करता है, जो बालों की मजबूती के लिए जरूरी है.
क्वेरसेटिन: यह एक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व है, जो स्कैल्प की सूजन को कम करता है.
एंटीमाइक्रोबियल गुण: प्याज में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन और डैंड्रफ जैसी समस्याएं दूर करते हैं.
कैसे नहीं लगाना चाहिए बालों में प्याज का रस?
आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं, अधिकतर लोग कच्चे प्याज का रस निकालकर सीधे स्कैल्प पर लगा लेते हैं. यह सही तरीका नहीं है. ऐसा करने से स्किन में जलन, खुजली और इरिटेशन हो सकती है. साथ ही बालों में बदबू भी बढ़ जाती है.
फिर सही तरीका क्या है?
डॉ. जैदी के अनुसार, प्याज के रस को फर्मेंट करने के बाद बालों में लगाना चाहिए. इससे रस के पोषक तत्व और ज्यादा असरदार बन जाते हैं, साथ ही इसका पीएच बैलेंस हो जाता है, जिससे स्किन पर जलन नहीं होती.
कैसे करें फर्मेंट?
- इसके लिए एक प्याज लेकर उसका रस निकाल लें.
- इस रस में थोड़ा पानी, एक चुटकी सेंधा नमक और थोड़ा शहद मिलाएं.
- अब, इसे ढककर 72 घंटों के लिए छोड़ दें.
- 72 घंटे बाद बालों को हल्का गीला कर इसे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें.
- 30 मिनट बालों को धो लें.
डॉक्टर जैदी हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आजमाने की सलाह देते हैं. लगातार 4 से 6 हफ्ते तक इस नुस्खे को आजमाने पर आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं. और बेहतर नतीजों के लिए आप प्याज के रस में 5 बूंद रोजमेरी ऑयल की भी मिला सकते हैं.
यह भी पढ़ें – नाभि पर कौन सा तेल लगाना सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट ने बताया किस ऑयल की 2 बूंदों से हट जाएंगे चेहरे के दाने
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 hr agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
2 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
4 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
6 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
7 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
9 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
11 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines