Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में धूप और बढ़ते तापमान के कारण डार्क स्पॉट्स बढ़ने लगते हैं। ऐसे में स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए कुछ लोग बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिस वजह से उनकी स्किन और खराब होने लगती है। इस वजह से कई बार स्किन में एलर्जी की समस्या भी बढ़ जाती है। अगर आप भी डार्क स्पॉट्स की समस्याओं से परेशान हैं तो इसके लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह घर पर बने DIY उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इसे घर पर कैसे बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
संतरे के छिलके का उबटन
संतरे के छिलके विटामिन सी से भरपूर होते हैं और स्किन के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये स्किन को ग्लोइंग भी बनाते हैं। इसका उबटन बनाने के लिए सूखे संतरे के छिलके को पीस लें, इसके बाद इसमें शहद और दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें, इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और चमकदार दिखाई देगी।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ती उमस में क्या खाना सही? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टमाटर के रस का उबटन
टमाटर के रस में लाइकोपीन और नेचुरल एसिड होते हैं, जो डार्क स्पॉट्स को हटाने में मदद करते हैं। इस उबटन को बनाने के लिए टमाटर के रस में मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
बादाम का उबटन
बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है और आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। साथ ही काले धब्बों को कम करने के लिए दूध मिला सकते हैं। विटामिन ई धीरे-धीरे काले धब्बों को हल्का करते हैं और त्वचा को पोषण देते हैं, जबकि दूध हल्के ब्लीचिंग की तरह काम करता है। इस उबटन को बनाने के लिए बादाम के पाउडर को दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें।
हल्दी और बेसन
हल्दी और बेसन को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी और ब्राइटनिंग गुण और बेसन में मौजूद एक्सफोलिएटिंग पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।
बेसन और दूध का उबटन
बेसन स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसका उबटन बनाने के लिए दो चम्मच बेसन को 1 से 2 चम्मच दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। दूध एक्सफोलिएट करता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और स्किन को फ्रेश फील कराता है। इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं और 10 मिनट तक रखने के बाद धो लें।
ये भी पढ़ें- क्या बीज वाली सब्जियों को कहते हैं फल, जानें इसके पीछे का राज?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
9 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
10 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
12 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
13 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
16 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
16 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
17 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
17 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
19 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines