बालों और त्वचा की देखभाल के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना जरूरी नहीं होता, क्योंकि घर पर मौजूद कुछ चीजों से आप बाल व त्वचा के लिए लाभकारी फेस व हेयर पैक तैयार कर सकते हैं. आपको बता दें कि घर में आसानी से मिलने वाली नीम और करी पत्ते की मदद से भी आप होममेड पाउडर तैयार कर सकते हैं, जो आपके बालों और स्किन के लिए लाभकारी हो सकते हैं. आइए जानते हैं कैसा आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और कैसे ये आपके बालों और स्किन को फायदा पहुंचा सकता है.
यह भी पढ़ें: Facial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
पाउडर बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
नीम-करी पत्ते का पाउडर बनाने के लिए करीब दो कप साफ नीम की पत्तियां और दो कप ताजा करी पत्ता लें. सबसे पहले दोनों के डंठल अलग कर दें और पत्तियों को पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें किसी साफ कपड़े या प्लेट पर फैलाकर ऐसी जगह रखें, जहां हवा आती-जाती रहे. पत्तियों को एक-दो दिन तक अच्छी तरह सूखने दें. इन्हें तब तक सुखाना जरूरी है, जब तक पत्तियां पूरी तरह कुरकुरी न हो जाएं और उनमें नमी बाकी न रहे. इसके बाद सूखी पत्तियों को मिक्सी के सूखे जार में डालकर बारीक पीस लें.
पाउडर को ऐसे रखें सुरक्षित
पत्तियों को सुखाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनमें नमी बिल्कुल न रह जाए. नमी बची रहने पर तैयार पाउडर जल्दी खराब हो सकता है. पत्तियों को छांव और अच्छी हवा वाली जगह में सुखाना बेहतर है. पाउडर तैयार होने के बाद इसे साफ और पूरी तरह सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. जब भी पाउडर निकालें, सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें. अगर इसमें नमी, फफूंदी, खराब गंध या रंग में असामान्य बदलाव नजर आए तो इसे इस्तेमाल न करें.
चेहरे और बालों पर ऐसे करें इस्तेमाल
चेहरे के लिए एक चम्मच नीम-करी पत्ते के पाउडर में थोड़ा दही या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाया जा सकता है. इसे चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें. बालों के लिए दो चम्मच पाउडर में एलोवेरा जेल या थोड़ा नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं. इसे स्कैल्प और बालों पर लगाकर 20 से 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें. इसके इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आएगी और बाल भी मजबूत होंगे. इस बात का खास ध्यान रखें कि पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर जलन या खुजली हो तो इसका इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़ें: प्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
9 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
11 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
15 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines