Homemade Hair Mask: ऐसे बहुत से लोग हैं जो गरबा नाइट (Garba Night) में जाने के लिए अपने बालों में कई सुंदर – सुंदर हेयर स्टाइल (Hair Style) बनाते हैं. इसके साथ ही बहुत से तो ऐसे हैं जो बालों को अच्छा करने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं लेकिन फिर भा बाल पार्लर के जैसे सुंदर और चमकदार नहीं हो पाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो अब परेशान न हो आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही आसानी से हेयर मास्क (Hair Mask) बना सकते हैं साथ ही बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने बालों (Hairs) को पार्लर जैसे बना सकते हैं. इसके साथ ही इसके बाद आपको कभी हेयर स्पा की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
होममेड हेयर मास्क | Homemade Hair Mask
हेयर मास्क बनाने की सामिग्री
हेयर मास्क बनाने के लिए आपको बस कुछ ही चीजों को जरूरत पड़ेगी जो की आपके घर में आसान से मिल सकती है. आपको चाहिए होगा दही, नरियल तेल (Coconut Oil), एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) , मेथी दाना (Fenugreek Seeds). बस इन कुछ चीजों से आप अपने बालों को सुंदर बना सकते हैं.
इस तरह बनाएं हेयर मास्क
हेयर मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक रात पहले मेथी दानों को ओवरनाइट (Soak Overnight) पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद आप सुबह उठकर इसका पेस्ट बना लें. जब आपका मेथी का पेस्ट रेड़ी हो जाएगा तो अब आप इसमें दही, एलोवेरा जेल और नारियल तेक को डालकर अच्छे से मिल लें और मिक्स करें. इस तरह से आपका हेयर मास्क रेड़ी हो जाएगा. इसको आप अपने बालों में अच्छे से लगा लें. जिससे इन सामिग्रीयों के पोषण आपके बालों की जड़ तक अच्छे से पहुंच जाएं. इस मास्क को आप अपने बालों में कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दे फिर सूखने के बाद हेयर वॉश (Hair Wash) कर लें. बस इस तरह से ये मास्क आपके बालों को सुंदर बना देगा, जिससे आपको कभी पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप इस उपाय को हफ्तें में एक बार अपना सकते है.
ये भी पढ़ें- रूखे-बेजान बालों में जान फूंक देगी यह सफेद चीज, ऐसे करें यूज, बच जाएंगे सैलून के पैसे
इस हेयर मास्क के फायदे
यह घरेलू हेयर मास्क बालों के लिए एक बेहतरीन नैचुरल ट्रीटमेंट (Natural Treatment) है. इसमें मौजूद मेथी दाना बालों की जड़ों को मजबूती देता है और हेयर फॉल (Hairfall) को रोकने में मदद करता है. दही बालों को डीप कंडीशनिंग (Hair Conditioning) देता है और स्कैल्प में मौजूद डैंड्रफ (Dandruff) को हटाता है. एलोवेरा जेल बालों को शाइनी (Shinny) बनाता है और ड्रायनेस को दूर करता है, वहीं नारियल तेल बालों को नमी प्रदान करता है और दोमुंहे बालों की समस्या को भी कम करता है. इस हेयर मास्क को नियमित रूप से लगाने से बाल प्राकृतिक रूप से चमकदार, मजबूत और मुलायम हो जाते हैं. यह न केवल बालों को पोषण देता है बल्कि बालों की ग्रोथ (Hair Growth) को भी तेज करता है और उन्हें टूटने से बचाता है. अगर आप इस मास्क का हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में बालों में फर्क साफ नजर आने लगेगा.
ये भी पढ़ें- घने और मोटे बाल चाहिए, आज से ही खाना शुरू कर दीजिए ये पाउडर, एक्सपर्ट ने बताया तेजी से दिखेगा असर
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines