Diwali Sweet Recipe: बालूशाही एक पारंपरिक और लोकप्रिय भारतीय मिठाई है, जो दिवाली जैसे त्योहारों पर विशेष रूप से बनाई जाती है. यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है, और चीनी की चाशनी में डूबी होने के कारण इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. इसे इंडियन डोनट भी कहा जाता है. इसकी बनावट और स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है. तो आइए जानते हैं कि आप कैसे इसको घर में बना सकते हैं.
दिवाली मिठाई रेसिपी | Diwali Recipe
सामग्री
- मैदा (सफेद आटा)- 2 कप
- घी (मोयन के लिए)- 1/4 कप
- बेकिंग पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- दही- 1/2 कप
- पानी- जरूरत अनुसार
- घी या तेल- तलने के लिए
- चीनी- 1.5 कप
- पानी- 3/4 कप
- इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- केसर (वैकल्पिक)- कुछ धागे
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
- कटे हुए पिस्ता या बादाम
- चांदी का वर्क
बनाने की विधि
बालूसाही बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर और मोयन (घी) डालें. अब उंगलियों से अच्छे से मिक्स करें जब तक कि यह ब्रेड क्रम्ब जैसा न हो जाए. फिर इसमें दही डालें और जरूरत अनुसार पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 30 मिनट के लिए रख दें. आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हाथ से हल्का सा दबाकर बीच में हल्का सा गड्ढा बनाएं (जैसे डोनट). ध्यान दें कि उन्हें ज़्यादा पतला न बनाएं. इसके बाद आप कढ़ाई में घी या तेल धीमी आंच पर गर्म करें. बालूशाही को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें. तेज आंच पर तलने से बालूशाही कच्ची रह सकती है.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: फेस्टिवल में अपनों को गिफ्ट में दें पौधे, दिवाली बनेगी हेल्दी और एनवायरनमेंट फ्रेंडली
एक पैन में चीनी और पानी मिलाकर उबालें. जब एक तार की चाशनी बन जाए तो गैस बंद करें. इसमें इलायची पाउडर, केसर और नींबू का रस मिला लें ताकि चाशनी न जमे. तली हुई बालूशाही को गर्म चाशनी में 5-6 मिनट के लिए डुबोकर रखें. फिर निकालकर थाली या प्लेट में रखें. जैसी यह ठंड़ी हो जाए आप उपर से पिस्ता डालकर सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: इस बार अयोध्या में मनाने जा रहें हैं दिवाली? दीपोउत्सव के बाद जरूर ट्राई करें खानपान की ये बेस्ट जगह
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
9 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
10 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
10 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
12 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
14 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
14 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
14 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
17 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines