Diwali 2025: फेस्टिवल में अपनों को गिफ्ट में दें पौधे, दिवाली बनेगी हेल्दी और एनवायरनमेंट फ्रेंडली

Diwali Gifting: दिवाली के त्योहार के बाद प्रदूषण की दिक्कत होती ही होती है. जिसके चलते कई लोगों को सासं लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ जाता है. अगर आपके साथ भी
ऐसा ही होता है तो आइए जानते हैं ऐसें पौधों के बारे में जिसे आप इस दिवाली अपनों को गिफ्ट कर सकते हैं.

Diwali Gifting Ideas

5 एयर प्यूरिफाइंग पौधे, जो प्रदूषण से देंगे राहत. Image Source Freepik

Diwali Gifting Ideas: दिवाली के त्योहार के बाद प्रदूषण (Pollution) की समस्या आम हो जाती है. पटाखों, धुएं और धूल के कारण हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है, जिससे लोगों को खासकर सांस से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों के लिए ये स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है. ऐसे में अगर आप इस बार कुछ अलग और उपयोगी गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो पौधों से बेहतर विकल्प कुछ नहीं हो सकता. ये ना सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं,
बल्कि आपके अपनों की सेहत का भी ख्याल रखते हैं. आइए जानते हैं ऐसे खास एयर प्यूरिफाइंग (Purifying Plants) धों के बारे में, जिन्हें आप इस दिवाली गिफ्ट कर सकते हैं.

दिवाली एयर प्यूरिफाइंग प्लांट | Diwali Purifying Plants

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट (Snake Plant) एक सुंदर और लो-मेंटेनेन्स पौधा है जो रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है. यह हवा से टॉक्सिन्स जैसे फॉर्मलडीहाइड, बेंजीन आदि को हटाने में मदद करता है. घर, ऑफिस या बेडरूम में रखने के लिए यह एक परफेक्ट गिफ्ट है.

एरेका पाम

एरेका पाम (Areca Palm) बड़ा लेकिन सुंदर पौधा है जो हवा को नम बनाए रखता है और कमरे की ड्रायनेस को कम करता है. यह कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे यह दिवाली के बाद की ड्राय और प्रदूषित हवा में बेहद उपयोगी होता है.

एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा (Aloe Vera) सिर्फ त्वचा और बालों के लिए ही नहीं, बल्कि यह हवा से हानिकारक रसायनों को हटाने में भी मदद करता है. यह एक छोटा, आसानी से उगने वाला पौधा है, जिसे आप किचन विंडो या बालकनी में भी रख सकते हैं.

मनी प्लांट

मनी प्लांट (Money Plant) न केवल हवा से जहरीले तत्वों को हटाता है, बल्कि इसे वास्तु के अनुसार सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. इसे पानी या मिट्टी दोनों में आसानी से उगाया जा सकता है.

तुलसी का पौधा

तुलसी का (Holy Basil) पौधा हर भारतीय घर में पाया जाता है. यह हवा को शुद्ध करता है और इसके पत्ते कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ