हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Diwali Recipe: दिवाली पर बाजार जैसा स्वादिष्ट मुलायम दही वड़ा बनाना है आसान, जानिए रेसिपी

Diwali Recipe: दिवाली के अवसर पर आप भी अगर बाजार जैसा स्वादिष्ट मुलायम दही वड़ा बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप आसान विधि को अपना सकते हैं।

विज्ञापन

Diwali Recipe 2023: दिवाली का त्योहार हर तरफ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को मीठाईयां खिलाकर मुंह मीठा करवाते हैं। धनतेरस से लगातार 5 दिनों तक त्योहार का माहौल रहता है। इस दौरान धनतरेस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार आते हैं। ऐसे में आप भी अगर मीठा खाते-खाते बोर हो गए हैं और कुछ मजेदार चटपटा बनाना चाहते हैं तो घर पर आसानी से मुलायम दही वड़ा बना सकते हैं।

आज हम आपके लिए बाजार जैसे स्वादिष्ट मुलायम दही वड़ा की रेसिपी (Soft Curd Vada Recipe) लेकर आए हैं जिसे बनाना बेहद आसान है। आप इस कुछ समाग्री की मदद से घर पर बना सकते हैं, जिसे खाने के बाद हर कोई बस आपकी तारीफ करता नहीं थकेगा। आइए स्वादिष्ट मुलायम दही वड़ा की आसान रेसिपी जानते हैं।

Dahi Bhalla Recipe Ingredients in Hindi

  • दही (1 कप)
  • जीरा पाउडर
  • अनार
  • उड़द दाल (4 कप)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • किशमिश (1 टी स्पून)
  • चिरौंजी (2 टी स्पून)
  • हींग (1/2 टी स्पून)
  • इमली की चटनी (6 टी स्पून)
  • लाल मिर्च पाउडर (1 टी स्पून)
  • पुदीने की चटनी (6 टी स्पून)

ये भी पढ़ें- Dhanteras Special Recipe: अंजीर से बना यह काजू रोल आपकी जिंदगी बदल देगा, रेसिपी काफी आसान

Dahi Bhalla Recipe Method in Hindi

  1. धुली उड़द दाल को अच्छी तरह से पानी से धोकर साफ कर लें।
  2. करीब 8 घंटे के लिए उड़द दाल को पानी में भिगोकर रखें।
  3. 7 से 8 घंटे दाल को भिगोने के बाद उसका पानी निकाल लें।
  4. साफ पानी से इसे धोकर मिक्सी में पीस लें।
  5. इस तरह से दाल की पीठी तैयार हो जाएगी।
  6. अब कढ़ाही में वड़ों को तलने के लिए तेल डालें।
  7. पीसी उड़द दाल को थोड़ा-थोड़ा कर गर्म तेल की कढ़ाही में डालें।
  8. इसे पकोड़ों की तरह तल लें और ठंंडे पानी के बर्तन में इन्हें डालते रहें।
  9. दूसरी ओर दही को एक बर्तन में डालें और उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिल दें।
  10. दही को अच्छी तरह से फेंटकर फ्रिज में रख दें।
  11. इसके बाद ठंडे पानी से वड़ों को एक-एक करके पानी निचोड़ते हुए निकाल लें।
  12. फ्रिज से दही निकाल लें और उसमें वड़ा डाल लें।
  13. इसमें लाल मिर्च पाउडर, किशमिश, स्वादानुसार नमक, हींग और चिरौंजी को डालकर मिक्स करें।
  14. इस तरह से दही वड़ा तैयार हो जाएगा, सर्व करते समय अनार, इमली चटनी और पुदीने की चटनी से गार्निश कर लें।

(https://kumorisushi.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें