Diwali Rangoli Design Ideas 2022: दिवाली को रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन रात को अंधेरे में भी चारों और रोशनी ही रोशनी होती है। अपने घर को खुबसूरत लुक देने के लिए साज-सजावट करते हैं। साथ ही रंगोली (Rangoli) भी बनाते हैं जिससे घर की शोभा कई गुना बढ़ जाती है।
हालांकि, हर किसी के लिए इसे बनाना आसान नहीं होता है। रंगोली (Diwali Rangoli Design 2022) बनाने के लिए अलग-अलग रंग, चीज और समय की भी जरूरत पड़ती है, लेकिन आज हम आपके लिए जो रंगोली डिजाइन (Rangoli Design Ideas) लेकर आए हैं उसमें मेहनत और समय दोनों कम लगेगा। आप आसानी से घर की चीजों से ही रंगोली बना सकेंगे। आइए आपको दिवाली के लिए आसान रंगोली आइडिया (Diwali Rangoli Design Ideas) बताते हैं।
अलग-अलग रंगों से तैयार करें रंगोली (Diwali Rangoli Design)
दिवाली के मौके पर आप अलग-अलग रंगों से रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो पहले चॉक से डिजाइन तैयार कर लें, इसके बाद रंगों को भरकर आखिरी लुक दे सकते हैं। इसमें बड़ी पत्तियां बनाएं और उस पर दीये रख सकते हैं।
स्वस्तिक वाली रंगोली (Swastika Rangoli)
स्वस्तिक वाली रंगोली बनाने के लिए चावल के आटे, अलग-अलग रंग और चॉक की जरूरत होगी। इस रंगोली को आप बहुत आसानी से बना सकते हैं। पहले रंगोली बना लें और फिर बीच में चावल के आटे से स्वस्तिक बना सकते हैं।
फूलों से तैयार करें रंगोली (Easy Rangoli Design)
आप फूलों की मदद से भी रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए थोड़े गेंदे और सफेद फूल चाहिए होंगे। साथ ही छोटे-बड़े साइज की पत्तियां भी चाहिए होंगी। इसके अलावा चॉक भी जरूरत होगी, जिससे आप डिजाइन तैयार कर लेंगे। इस डिजाइन को फर्श पर तैयार कर लें इसके बाद फूल और पत्तों से सजा दें।
चावल और चावल के आटे से रंगोली
अगर आपके पास रंगोली के लिए कलर्स नहीं है तो आप फिर भी रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक बड़ा पत्ता, थोड़े चावल और थोड़ा चावल का आटा चाहिए होगा। इन चीजों की मदद से आप इस डिजाइन को तैयार कर सकते हैं।
शुभ दिपावली का डिजाइन
अपने घर के एंट्री गेट के पास शुभ दिपावली का डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए कुछ रंगों की जरूरत होगी। गोल आकार का डिजाइन बनाकर कलर भर दें और फिर ऊपर में शुभ दिपावली लिख दें। इसके बाद एक दिपक जाल दें। इससे रंगोली का लुक और अच्छा लगेगा।
मोर वाली रंगोली
मोर वाले डिजाइन की रंगोली थोड़ी मुश्किल है लेकिन अगर आपके चॉक है तो इसका डिजाइन पहले तैयार कर लें। इससे आपका टाइम बचेगा और आसानी से रंगोली बन सकेगी। अपने पसंदीदा कलर को एड करके आप रंगोली बना सकते हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
12 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
12 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
12 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
14 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
15 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
15 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
16 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
19 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
19 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines