हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali 2024: लेट नाइट पार्टी के बाद भी जाना है ऑफिस? तो फिट रहने के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स

Diwali 2024: दिवाली पार्टीज देर रात तक चलती हैं। इससे सेहत पर असर पड़ता है, क्योंकि ज्यादा देर तक जागने से नींद प्रभावित होती है। अगर नींद खराब होगी तो अगले दिन ऑफिस में आपका दिन खराब हो सकता है। इससे बचने के लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो लेट नाइट पार्टीज करने वाले लोगों के बड़े काम आएंगे।

विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली रात को सेलिब्रेट किया जाने वाला फेस्टिवल है। इसकी पार्टियां अक्सर रात में शुरू होती हैं और लेट नाइट तक चलती हैं। हालांकि, दिवाली इकलौता ऐसा त्योहार है, जिसमें हर कोई मौज-मस्ती करता है क्योंकि यह त्योहार अपने साथ खुशियों की सौगात लाता है। वहीं, हिंदू कैलेंडर के हिसाब से मानें तो अगले दिन से नया साल शुरू होता है। मगर यदि आप कॉर्पोरेट लाइफ से जुड़े हुए हैं तो लेट नाइट पार्टी के बाद आपको ऑफिस जाना पड़ सकता है। ऐसे में अगर रातभर पार्टी करेंगे तो अगले दिन फ्रेश कैसे फील करेंगे? इसका उपाय हमने आपके लिए ढूंढ लिया है। इस रिपोर्ट में दी गई टिप्स आपको लेट नाइट पार्टी के बाद भी फिट रखने में मदद करेंगी।

लेट नाइट पार्टी टिप्स

1. दिनभर खाएं

इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको सिर्फ खाना है। दिनभर खाने से हमारा इरादा है कि दिन में पौष्टिक चीजों का सेवन करें, जिससे आप रात की पार्टी में या अगले दिन कमजोरी महसूस न करें। अक्सर पार्टीज में लोग एंजॉय करने के चलते सिर्फ नाच-गाना करते हैं और खाने को अवॉइड करते हैं, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!

2. सुबह वॉक करें

विज्ञापन

हालांकि, रातभर अगर पार्टी करेंगे तो सुबह के समय एक्सरसाइज करना काफी मुश्किल हो सकता है। इसकी एक ही वजह है, रात को नींद पूरी न होना। मगर, वॉक करने से आप फ्रेश फील करेंगे। सुबह की सैर करने से वैसे भी सेहत को लाभ होता है, मगर देर रात तक पार्टी करने के बाद अगर आप सुबह ऑफिस जाने से पहले 30 मिनट तक ताजी हवा में सैर करते हैं तो आपका काम में फोकस बना रहेगा।

3. पार्टी में जाने से पहले हाइड्रेशन

विज्ञापन

अक्सर पार्टीज में लोग सॉफ्ट ड्रिंक्स या अल्कोहल का सेवन करते हैं, जिससे बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। लेट नाइट पार्टी करने से बॉडी की ऊर्जा भी कम हो जाती है। इसके साथ अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, पार्टी अटेंड करने से पहले दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पी लें।

4. कैफीन का सेवन कम करें

विज्ञापन

अगर रात में पार्टी का प्लान है और उसमें अल्कोहल का भी इंतजाम है तो दिन में कॉफी के सेवन पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वैसे तो अगर आपको अगले दिन ऑफिस जाना है तो अल्कोहल का इनटेक भी संभलकर या फिर नहीं करना चाहिए। लेकिन दिनभर कॉफी पीने के बाद रात में अल्कोहल लेना काफी ज्यादा हानिकारक हो सकता है क्योंकि यह आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है।

5. मीठे से परहेज करें

विज्ञापन

दिवाली पर मिठाई न खाई जाए, ऐसा करना नामुमकिन है। मगर मीठे के सेवन को नियंत्रित किया जा सकता है। खासतौर पर जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं या फिर हाई ब्लड शुगर के चलते परेशान रहते हैं तो आपको पार्टी में मिठाइयों को ज्यादा खाने से बचना चाहिए। आप पसंद की कोई 1 या 2 स्वीट खा सकते हैं, ताकि आपकी क्रेविंग्स पर भी रोक न लगे।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

6. दिन में नींद लें

रातभर पार्टी करने वाले हैं तो रात को सोना पॉसिबल नहीं होगा। इसलिए, कोशिश करें कि दिन में कुछ देर की नींद लें ताकि स्लीप पैटर्न बिगड़े न। अगर आप पूरे दिन नहीं सोएंगे तो अगले दिन सिरदर्द, स्ट्रेस और मेंटल प्रेशर फील हो सकता है। ऐसे में अगले दिन काम करना काफी मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन

7. अगले दिन हैवी खाना खाने से बचें

पार्टी में खाना हमेशा मसालेदार और तेल वाला खाया जाता है। रात को नींद पूरी न होने पर अगले दिन ऑफिस जाना और फिर वहां काम करना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप दूसरे दिन ऑफिस में भी तली-भुनी चीजें खाएंगे तो पाचन बिगड़ सकता है। कोशिश करें कि ताजे फलों और सूप जैसे हल्के भोजन का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola