Diwali 2025: दिवाली पर चाहते हैं ग्लोइंग स्किन? लगा लें ये नेचुरल फेस पैक, निखर के आएगी सुंदरता

Diwali Face Mask: दिवाली की तैयारी जोरो-शोरो पर हैं कोई मार्केट में शॉपिंग पर लगा है तो कोई अपने अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए उपायों का सहारा लेता
नजर आ रहा है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं ऐसे नेचुरल फेस पैक के बारे में जिसे आप आसानी से बना सकते हैं.

diwali natural face pack

सिर्फ 5 इंग्रीडिएंट्स में बनाएं असरदार फेस पैक. Image Source Freepik

Diwali Natural Face Mask: दिवाली की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. कोई मार्केट में शॉपिंग में व्यस्त है, तो कोई अपने घर की सफाई में लगा हुआ है. इसी के साथ लोग अपनी त्वचा की खूबसूरती को निखारने के लिए भी खास प्रयास कर रहे हैं, ताकि त्योहार पर चेहरा दमकता (Glowing Skin) हुआ नजर आए. अगर आप भी (Chemical) कैमिकल्स से दूरी बनाकर नैचुरल तरीके (Natural Face Mask) से अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो यह खास दिवाली फेस पैक आपके लिए है.

विज्ञापन

दिवाली ग्लोइंग फेस मास्क | Diwali Glowing Face Mask

इस तरह बनाएं नेचुरल फेस मास्क

अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो इस मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूर पड़ेगी जैसे की.

विज्ञापन
  • चिलौंजी (चारोली) – 1 चम्मच
  • बादाम का पाउडर – 1 चम्मच
  • फ्लैक्स सीड जेल (अलसी जेल) – 1 चम्मच
  • शहद – 1 चम्मच
  • दूध – 1–2 चम्मच
  • केसर – कुछ धागे

इस तरह बनाएं फेस मास्क

सबसे पहले चिलौंजी को पीसकर पाउडर बना लें. अब इसमें बादाम का पाउडर मिलाएं. इसके बाद फ्लैक्स सीड जेल, शहद, दूध और केसर को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. जब ये हल्का सूखने लगे, तो हल्के हाथों से स्क्रब करें. अंत में ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इस पैक को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें और दिवाली पर पाएं नेचुरल, ग्लोइंग और फ्रेश स्किन.

विज्ञापन

सामिग्री के फायदे

इस नेचुरल फेस पैक में इस्तेमाल की गई हर सामग्री त्वचा को गहराई से पोषण देने और उसमें निखार लाने के लिए जानी जाती है. चिलौंजी (चारोली) त्वचा की डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है और स्किन को (Soft Skin) मुलायम बनाती है. बादाम का पाउडर विटामिन E (Vitamin E) से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण देता है, एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है. फ्लैक्स सीड जेल (अलसी का जेल) त्वचा को गहराई से हाइड्रेट (Skin Hydrate) करता है और स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाता है, जिससे चेहरा टाइट और फ्रेश नजर आता है. शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को नमी देता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और स्किन को सौम्यता प्रदान करता है. दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की सफाई करता है, टैन हटाता है और स्किन को ब्राइट (Bright Skin) बनाता है. वहीं, केसर एक पुराना ब्यूटी इंग्रीडिएंट है जो स्किन टोन को सुधारने, पिग्मेंटेशन कम करने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ