हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Diwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी, ये डिजाइन हैं सबसे खास

Diwali Mehendi: दिवाली पर मेहंदी लगाने की बात ही कुछ और होती है. ऐसे में यहां देखिए मेहंदी के कुछ ऐसे खूबसूरत डिजाइन जो आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगे. इन डिजाइन से आइडिया लेकर आप भी सजा सकती हैं अपने हाथ.

विज्ञापन
दिवाली पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये मेहंदी डिजाइन. Image Credits - Pexels

Diwali Mehendi Designs: दिवाली का मौका हो तो हाथों पर मेहंदी लगाना बेहद अच्छा लगता है. मेहंदी से हाथों का पूरा लुक बदल जाता है और हाथ खूबसूरत नजर आते हैं सो अलग. ऐसे में यहां आपके लिए मेहंदी के ऐसे कुछ डिजाइन दिए गए हैं जो दिवाली के लिए परफेक्ट रहेंगे. इन डिजाइन्स से आइडिया लेकर आप अपने हाथों को भी मेहंदी से सजा सकती हैं. ये डिजाइन लेटेस्ट (Latest Mehendi Designs) हैं, ट्रेंडी हैं, सिंपल हैं और यूनिक भी लगते हैं. पतली से लेकर मोटी कीप से लगने वाली इन मेहंदी डिजाइन को आप खुद भी लगा सकती हैं और किसी से लगवा भी सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Diwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, बाजार के महंगे Toran भी इसके आगे लगेंगे फीके

दिवाली के लिए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन

मेहंदी के इस खूबसूरत डिजाइन को देखिए. अगर पूरे हाथ पर मेहंदी लगानी है लेकिन बहुत भरा हुआ लुक नहीं चाहिए तो इस मेहंदी डिजाइन को आप हाथों पर लगा सकती हैं.

विज्ञापन

पूरी हथेली को मेहंदी से भरना पसंद करती हैं तो मेहंदी का यह डिजाइन आपके लिए अच्छा रहेगा. इस मेहंदी को बेहद सिंपल पैटर्न्स से लगाया गया है.

मेहंदी का यह लेटेस्ट और ट्रेडी डिजाइन भी आपके लिए परफेक्ट रहेगा. इस मेहंदी डिजाइन में हथेली के बीचोंबीच कमल का फूल बनाया गया है और उंगलियों पर मेहंदी से डिजाइन लगाया गया है. कलाई पर लगी मेहंदी भी खूबसूरत लग रही है.

विज्ञापन

अगर आपको पतली कीप से गहरी मेहंदी लगाने का शौक है तो इस मेहंदी डिजाइन पर नजर डालिए. पूरी हथेली को भरकर लगाई गई यह मेहंदी बेहद खूबसूरत है और इसमें हथेली के हर एक हिस्से को मेहंदी से ढका गया है.

फुल हैंड मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस मेहंदी डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं. इसमें पतली कीप से मेहंदी लगाई गई है. यह मेहंदी खूबसूरत तो है ही, साथ ही देखने में बेहद क्लीन नजर आती है.

विज्ञापन

बैकहैंड पर आप इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं. लेटेस्ट लॉटस पैटर्न वाला यह मेहंदी डिजाइन रचने के बाद और खूबसूरत लगता है.

यह भी पढ़ें – दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, नई साड़ी से भी ज्यादा अच्छा दिखेगा यह लुक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola