Diwali Makeup: दिवाली पर इस तरह करें मेकअप, लॉन्ग लास्टिंग रहेगा फाउंडेशन और चेहरे पर दिखेगा ग्लो

Diwali Makeup Step By Step: दिवाली पर खूबसूरत मेकअक करना चाहती हैं और चाहती हैं कि आपका मेकअप जल्दी ना उतर जाए तो यहां दिए टिप्स आपके काम आएंगे. लॉन्ग लास्टिंग रहेगा आपका मेकअप.

Diwali Makeup

इस तरह करें दिवाली मेकअप. Image Credit -AI

Diwali Makeup: दिवाली पर लड़कियों को तैयार होना बेहद अच्छा लगता है और साथ ही अच्छा लगता है मेकअप करना. लेकिन, अक्सर होता यह है कि कभी पकवान बनाने तो कभी घर सजाने और खाने-पीने के बीच मेकअप बेस खराब होने लगता है. ऐसे में मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग (Long Lasting Makeup) रखना बेहद जरूरी है. यहां जानिए किस तरह दिवाली पर स्टेब बाय स्टेप मेकअप करें जिससे आपका बेस लॉन्ग लास्टिंग रहे और जल्दी खराब ना हो. यहां दिए टिप्स आपके बेहद काम आएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर कैसे करें लॉन्ग लास्टिंग मेकअप | How To Do Long Lasting Makeup For Diwali

स्किन को करें प्रेप

सबसे पहले अपनी स्किन को प्रेप करें. इसके लिए स्किन को फेस वॉश के बाद मॉश्चराइजर लगाकर हाइड्रेट करें. इससे स्किन प्रोडक्ट्स को बेहतर तरह से सोख पाती है.

विज्ञापन

प्राइमर लगाएं

अब चेहरे पर प्राइमर लगाएं. प्राइमर से स्किन के पोर्स ढक जाते हैं और स्किन को मुलायम बेस मिलता है.

विज्ञापन

हैवी फाउंडेशन से बचें

चेहरे पर हैवी फाउंडेशन लगाया जाए तो इससे स्किन का बेस डुई नजर आता है. आप चाहे तो फाउंडेशन के बजाय बीबी क्रीम या फिर कंसीलर भी लगा सकते हैं.

विज्ञापन

बेस सेट करें

बेस सेट करने के लिए सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करें. इससे स्किन बेक होती है और फाउंडेशन बेहतर तरह से सेट हो जाता है.

विज्ञापन

लगाएं ब्लश, आइशैडो और हाइलाइटर

अब चेहरे पर ब्लश लगाएं, आंखों पर आइशैडो और लाइनर, मस्कारा और गाल, नाक, ठुड्डी और आइब्रो के पास हाइलाइटर लगाएं. क्रीम ब्लश ज्यादा बेहतर नजर आते हैं और पाउडर हाइलाइटर ज्यादा बेहतर लुक देते हैं.

विज्ञापन

लिपस्टिक लगाएं

लिक्विड या मैट लिपस्टिक होंठों पर ज्यादा देर तक टिकती है. इससे पूरा लुक खूबसूरत नजर आता है और खाते-पीते हुए लिपस्टिक जल्दी हटती है सो अलग. लिपस्टिक और ज्यादा देर तक टिके इसके लिए लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर जरूर लगाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ