Diwali Decor Tips: दिवाली का त्योहार रौशनी, खुशियों और सजावट का प्रतीक होता है. इस दिन हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे सुंदर और आकर्षक दिखे. चाहे दीये हों, लाइटिंग हो या रंगोली हर छोटी चीज घर को खास बना देती है. अगर आप अपने घर को कुछ अलग और इनोवेटिव तरीके से सजाना चाहते हैं, तो सेंटर टेबल की सजावट पर जरूर ध्यान दें. खासतौर पर, जब आप सिर्फ कांच के गिलास जैसी साधारण चीजों की मदद से उसे बहुत ही आकर्षक और स्टाइलिश बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे आसान और दिलचस्प आइडिया, जिनसे आप अपनी सेंटर टेबल को दिवाली पर बना सकते हैं
एक चमकदार और सजावटी कोना.
दिवाली डेकोर आइडिया (Diwali Decoration Ideas)
फूलों से भरे कांच के गिलास
अगर आप अपनी सेंटर टेबल को नेचुरल और फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो कांच के गिलास में ताजे फूल भरकर रखें. इससे गिलास भी सुंदर लगेगा और टेबल की रौनक भी बढ़ेगी.
गिलास से बनाएं दिया
एक गिलास लें, उसमें फूल, सफेद मोती डालें, थोड़ा पानी भरें और ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर उसमें रुई की बाती रखें. इस तरह एक आकर्षक वाटर ओइल दिया बनकर तैयार हो जाएगा.
ये भी पढे़ं- दिल्ली NCR: दिल्ली एनसीआर का AQI गया 400 के पार, जहरीली हवा में निकलने से पहले जरूर करें ये 5 काम
गिलास को उलटा सजाएं
अगर आपके पास वाइन ग्लास या लंबे आकार के गिलास हैं, तो आप उनके अंदर फूल और मोती भरकर उन्हें उलटा करके रखें. फिर ऊपर एक दीया रख दें. यह सजावट देखने में बहुत ही रॉयल लगती है.
गिलास से बनाएं लैंप
गिलास को सजाकर उसमें छोटी एलईडी लाइट्स या मोमबत्ती डालकर उसे मिनी लैंप की तरह इस्तेमाल करें. यह आपके टेबल को एक सौम्य और रौशन लुक देगा.
थीम डेकोरेशन में करें इस्तेमाल
अगर आपने दिवाली पर गोल्डन या रेड थीम चुनी है, तो उसी रंग के फूल, मोती, या ग्लिटर पेपर से गिलास सजाएं. थीम के अनुसार एकरूपता बनी रहेगी और टेबल की खूबसूरती बढ़ेगी.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: त्योहार पर इस तरह बनाएं खीर, स्वाद आएगा ऐसा कि बार-बार कटोरी आगे कर देंगे मेहमान
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
45 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
14 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
19 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
23 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines