Celebrity Inspired Diwali Looks: हर साल दिवाली का त्योहार आता है और हर गली-मोहल्ला जगमगा उठता है. दिवाली पर घर को दुल्हन सा सजाया जाता है और खुद भी पूरे मन से तैयार हुआ जाता है. सुंदर कपड़े, जूलरी, हेयरस्टाइल और मेकअप पूरे लुक को एन्हैंस कर देते हैं और फिर फोटो खींचने का मजा ही अलग होता है. ऐसे में यहां आपके लिए ऐसे ही कुछ सेलेब्रिटी लुक्स दिए गए हैं जिनसे आइडिया लेकर आप भी तैयार हो सकते हैं. सुहाना खान, शहाना कपूर, खुशी कपूर के ये लुक्स आपको बेहद अच्छे लगेंगे.
यह भी पढ़ें- दिवाली पर देना है अपनों को सरप्राइज तो मंगवा लीजिए ये गिफ्ट्स, तुरंत ऑनलाइन भी कर सकते हैं ऑर्डर
दिवाली पर आप सुहाना खान के इस लुक से आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं. सुहाना ने पीच कलर का लहंगा पहना है और साथ में येलो दुपट्टा कैरी किया है. रोज गोल्ड जूलरी के साथ ही हेयर एक्सेसरी के साथ सुहाना ने अपना लुक पूरा किया है.
सुहाना का यह पर्पल साड़ी लुक भी दिवाली पर खूब जंचेगा. सुहाना ने पर्पल साड़ी को इसी रंग के एंबलिश्ड ब्लाउज के साथ कैरी किया है. सुहाना ने साड़ी के साथ सिल्वर जूलरी कैरी की है, कमर पर सिल्वर-ग्रीन चेन पहनी है और शिम्मरी मेकअप किया है.
अनन्या पांडे की ही तरह आप बनारसी साड़ी पहन सकती हैं. अनन्या ने ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न लुक देते हुए उसे ट्यूब स्टाइल के ब्लाउज के साथ पहना है. जूलरी में अनन्या ने हैवी गोल्डन हार पहना है और रिंग्स के साथ ही कड़े भी कैरी किए हैं.
कुछ सटल पहनना चाहती हैं तो अनन्या की तरह ही बेबी पिंक कलर के सूट को पहन सकती हैं. अनन्या ने अपने लुक को भी डुई रखा है. लाइट पिंक मेकअप के साथ बालों पर गुलाबी फूलों से हेयरस्टाइल पूरा किया है. सादगी से भरा अनन्या का यह लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है.
शनाया कपूर के इस लुक से भी दिवाली लुक का आइडिया लिया जा सकता है. शनाया ने गोल्डन डिटेलिंग वाले इस रेड आउटफिट के साथ प्योर गोल्ड शेड की जूलरी कैरी की है. अपने मेकअप को शनाया ने सटल रखा है.
शारवरी का यह सटल ब्रॉन्ज लुक भी दीवाली पर परफेक्ट दिखेगा. हैवी मेकअप को स्किप करके शारवरी ने नो मेकअप लुक कैरी किया है. इस पूरे लुक की हाइलाइट शारवरी का खूबसूरत इयरिंग है.
आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो खुशी कपूर की तरह ही साड़ी स्टाइल कर सकती हैं. खुशी ने रेड साड़ी को ग्रीन ब्लाउज के साथ पहना है और जूलरी भी ग्रीन शेड की ही कैरी की है. बालों पर लगा गजरा पूरे लुक को एन्हैंस कर रहा है.
यह भी पढ़ें – Diwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी, ये डिजाइन हैं सबसे खास
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
6 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
20 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
22 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
1 day agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines