हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali 2025: ऑफिस दिवाली पार्टी में पहनने के लिए परफेक्ट हैं ये आउटफिट्स, सेलेब्स के इन लुक्स पर डाल लीजिए एक नजर

Office Diwali Party: दिवाली का मौका हो तो तैयार होकर ऑफिस जाना सभी को अच्छा लगता है. खासकर लड़कियां इस दिन सूट या साड़ी पहनकर ऑफिस जाना पसंद करती हैं. ऐसे में सेलेब्स के दिए ये लुक्स आपको बेहद अच्छे लगेंगे.

विज्ञापन
Diwali Office Looks: छोटी दिवाली पर इस तरह तैयार होकर जाएं ऑफिस. Image Credit - Instagram

Diwali 2025: ऑफिस में दिवाली सेलेब्रेशन अक्सर छोटी दिवाली (Chhoti Diwali) पर होता है. हालांकि, इस साल छोटी दिवाली रविवार को पड़ रही है ऐसे में कई ऑफिस शनिवार को ही ऑफिस की दिवाली पार्टी (Office Diwali Party) रख रहे हैं. ऐसे में अगर ऑफिस की दिवाली पार्टी पर आपको सबसे अलग और खूबसूरत लगना है तो यहां सेलेब्स के कुछ ऐसे लुक्स दिए गए हैं जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं. ये लुक्स देखने में तो अच्छे हैं ही साथ ही आप यह समझ पाएंगी कि अपने लुक को कैसे स्टाइल करना है. ऑफिस में सभी से तारीफ जरूर मिलेगी आपको.

यह भी पढ़ें – Diwali 2025: दिवाली पर बॉस को गिफ्ट में देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, लगेंगे बेहद प्रोफेशनल

ऑफिस दिवाली पार्टी में क्या पहनें | What To Wear In Office Diwali Party

करिश्मा कपूर की तरह ही आप अनारकली सूट पहन सकती हैं. लेकिन, बहुत ज्यादा चमचम वाले सूट से बेहतर इस तरह का लाइट कलर का सूट पहनें जिसपर एंब्रोइडरी हो. इस तरह के सूट देखने में बेहद अच्छे लगते हैं और आप इन्हें अपने हिसाब से एक्सरसाइज कर सकती हैं. करिश्मा ने यहां अपने बालों को खुला रखा है और गले में चोकर के साथ इस लुक को पूरा किया है.

विज्ञापन

करीना कपूर की ये सिल्वर शिम्मरी साड़ी दिवाली के लिए परफेक्ट है. करीना ने अपने लुक को बेहद क्लीन रखा है. सिल्वर शिम्मरी साड़ी के साथ करीना ने एक्सरसरीज को मिनिमल रखा है. बालों को स्लीक बन में बांधा है, माथे पर बिंदी लगाई है और मेकअप भी शिम्मरी ही रखा है जिसमें गालों पर करीना का हाइलाइटर बेहद खूबसूरत लग रहा है.

कहते हैं ना सादगी में भी कयामत की अदा होती है. बिल्कुल ऐसा ही है विद्या बालन (Vidya Balan) का यह लुक जिसे आप भी कैरी कर सकती हैं. लड़कियों पर खासतौर से यह लुक बेहद फबेगा. विद्या ने अपने लुक को एकदम सिंपल रखा है लेकिन बालों को खुला छोड़कर इयरिंग्स पहने हैं और माथे पर खूबसूरत बिंदी सजाई है. विद्या के पूरे लुक पर चार-चांद लग गए हैं.

विज्ञापन

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के इस लुक पर एक बार नजर डालिए. दिवाली पर लोग बस आपकी ही तारीफ करते रह जाएंगे. कैटरीना ने पेस्टल सूट पहना है जिसपर ऑफ वाइट थ्रेड से एंब्रोइडरी हो रखी है. कानों में बड़े इयरिंग्स, खुले बाल और लाइट मेकअप के साथ करीना ने अपना लुक पूरा किया है.

जेनेलिया डिसूजा की ही तरह दिवाली पर आप अपने लुक को ऑक्सीडाइज जूलरी से एक्सरसराइज कर सकती हैं. जेनेलिया का हेयर स्टाइल भी सबसे अलग लग रहा है. आप अगर बोहो लुक चाहती हैं और कुछ ट्रेडिशनल या इंडो वेस्टर्न पहन रही हैं तो खुद को इस तरह स्टाइल करें. जेनेलिया की ही तरह आप विंग्ड लाइनर और ब्लश के साथ मेकअप को कंप्लीट कर सकती हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – दिवाली पर बाजार से नहीं लानी पड़ेगी काजू कतली, घर पर ऐसे बनाएं यह स्वादिष्ट मिठाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola