इस दिवाली पूरा कर लीजिए फॉरेन ट्रिप का सपना, बजट वैकेशन के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं ये 7 देश

Diwali 2024: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है यानी छुट्टियां। काफी लोग छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाते हैं। फेस्टिव सीजन को अच्छे से मनाने के लिए ये 7 देश बेस्ट हैं। इन देशों के घूमने का बजट भी कम है और दिवाली के मौके पर आपका फॉरेन ट्रिप का सपना भी पूरा हो जाएगा।

इस दिवाली पूरा कर लीजिए फॉरेन ट्रिप का सपना, बजट वैकेशन के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं ये 7 देश

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Diwali 2024: दिवाली की छुट्टियां शुरू होने वाली है। हालांकि, यह पर्व खुशियों का है और अपने परिवार के साथ समय बिताने का है। अगर आप इस साल दिवाली पर कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो क्यों न इन इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के बारे में एक बार जान लें। हम आपको ऐसे 7 देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप इस दिवाली घूमने जा सकते हैं वो भी कम बजट में।

विज्ञापन

1. नेपाल

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

नेपाल भारत के सबसे करीब है। इस देश की खासियत है कि आपको दिवाली के अवसर पर यहां भी भारत की छवी देखने को मिलेगी। जैसे अपने देश में दिवाली की धूम होती है वैसे ही नेपाल में भी दिवाली हर्षोल्लास से मनाई जाती है। नेपाल के काठमांडू में कई खूबसूरत मंदिर है जहां आप दर्शन करने जा सकते हैं। पशुपतिनाथ मंदिर तो पूरे विश्व में मशहूर है। नेपाल जाने के लिए आप फ्लाइट ले सकते हैं। आप ट्रेन के रास्ते भी नेपाल पहुंच सकते हैं, इसके लिए आप मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

2. श्रीलंका

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में भी आप दिवाली की छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां के बीच, वाइल्ड लाइफ और ऐतिहासिक स्थल आपका मन मोह लेंगे। श्रीलंका के कैंडी में टूथ मंदिर, लॉयन रॉक और दांबुला गुफा को देखने जा सकते हैं। भारत से श्रीलंका जाने के लिए आपको कई अफोर्डेबल फ्लाइट्स भी मिल जाएंगी।

विज्ञापन

3. इंडोनेशिया

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

इंडोनेशिया में बहुसंख्यक लोग हिंदू धर्म के हैं। यहां दिवाली के समय कई समारोहों और पारंपरिक उत्सव मनाए जाते हैं। यहां आप बाली (Bali) के फेमस व्यंजनों को भी ट्राई कर सकते हैं । यहां कई मंदिर भी हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा, बाली की नाइट लाइफ का लुत्फ भी उठा सकते हैं। इंडिया से बाली जाने के लिए आपको 11,000 से 12,000 के अंदर फ्लाइट टिकट मिल जाएंगी।

विज्ञापन

4. दुबई, यूएई (UAE)

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

दुबई जितना लग्जूरियस दिखता है उतना महंगा नहीं है। जी हां, दिवाली की छुट्टियों में घूमने के लिए दुबई एक बढ़िया डेस्टिनेशन है। दुबई के वर्ल्ड क्लास मॉल्स, बुर्ज खलीफा और रेगिस्तान दुनियाभर में फेमस है। यहां पूरे साल सैलानियों का तांता लगा रहता है। इस देश में घूमने के लिए भारतीयों को ज्यादा खर्चा करने की भी जरूरत नहीं है। दिल्ली से दुबई के लिए आपको फ्लाइट टिकट 10,000 से शुरू होकर 15,000 के बीज मिल जाएगी।

विज्ञापन

5. ओमान

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

यह देश उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो रोमांच की खोज करते हैं। यहां के ऊबड़-खाबड़ पहाड़, प्राचीन समुद्री तट और संस्कृति के साथ, ओमान एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के बढ़िया ऑप्शन है। यह देश अपने लग्जरी अनुभवों के लिए भी जाना जाता है। ओमान में देखने लायक कई जगहें मौजूद हैं, जैसे अल जलाली किला, सुल्तान कबूस ग्रैंड मस्जिद और अल हुदा गुफा और मुसंदम फजॉर्ड। भारत से ओमान जाने के लिए एयर टिकट के दाम 12, 213 रुपयों से शुरू है।

विज्ञापन

6. वियतनाम

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

वियतनाम आजकल हर किसी की पसंदीदा जगहों की लिस्ट में शामिल हो रहा है, इसके कई कारण हैं। हनोई, वियतनाम की राजधानी का स्ट्रीट फूड लाइफ में एक बार जरूर चखना चाहिए। ये शहर अपनी नहरों, गलियों और कलरफुल इमारतों के लिए जाना जाता है। वियतनाम पहुंचने के लिए आपको फ्लाइट लेनी होगी, दिल्ली से हनोई तक की फ्लाइट 7,000 से 10,000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।

विज्ञापन

7. थाईलैंड

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

भारतीय सैलानियों की सबसे पसंदीदा जगह थाईलैंड है। हालांकि, इसके अलग-अलग कारण हैं लेकिन हर किसी का एक बार थाइलैंड-बैंगकॉक जाने का सपना होता है। अपने इस सपने को दिवाली पर पूरा कर लीजिए, फुकेट की खूबसूरत बीच, चियांग माय के मंदिर और लोकल फूड से आपकी दिवाली और भी रंगीन हो जाएगी। इंडिया से थाईलैंड के लिए फ्लाइट टिकट 21,000 हजार रुपयों से शुरू हो रही है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ