हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali 2024: दिवाली पर ऐसे सजाएं घर का मेनगेट, मां लक्ष्मी खुश हो जाएंगी

Diwali 2024: दिवाली पर हर कोई अपने घर के प्रवेश द्वार को सजाता है, ताकि मां लक्ष्मी प्रसन्न रहें और ढेर सारा आशीर्वाद दें। हम आपको बताते हैं कि आज कैसे आप अपने मेनगेट को बाकियों से अलग तरीके से सजा सकते हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Meta AI

Diwali 2024: दिवाली, जिसे दीपावली भी कहा जाता है, यह भारत का सबसे लोकप्रिय त्योहार है।
दिवाली रोशनी का पर्व है। कहते हैं कि इस त्योहार के पीछे की मान्यता है कि इस दिन बुराई का अंत हुआ था और अच्छाई की जीत हुई थी। पौराणिक हिंदू कथाओं में दिवाली श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 साल के वनवास के बाद घर वापसी के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर को अच्छे से सजाना महत्वपूर्ण होता है। घर का मेनगेट सबसे पहले होता है जो मेहमानों का ध्यान आकर्षित करता है। हम आपको अपनी रिपोर्ट में दिवाली पर मेनगेट की सजावट के लिए कुछ आइडियाज दे रहे हैं, जो आज आपकी मदद कर सकते हैं।

ऐसे सजाएं घर का प्रवेश द्वार

1. रंगोली बनाएं

रंगोली बनाने की परंपरा दिवाली का खास हिस्सा है। मेनगेट के पास रंगोली बनाएं, जिसमें हल्की बुराई और चावल के आटे से बनाए गए डिजाइन हो सकते हैं। रंगोली के लिए आप कई तरह के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही इन्हें दीयों से सजाएंगे तो रंगोली और भी ज्यादा आकर्षक लगेगी। आप फूलों की पंखुड़ियों से भी रंगोली बना सकते हैं, जो ताजगी का एहसास दिलाएगी। रंगों वाली रंगोली के लिए आप कमल, मोर या इंटरनेट पर मौजूद नए पैटर्न के रंगोली डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!

विज्ञापन

2. दीपों और मोमबत्तियों का उपयोग

मेनगेट पर छोटे दीये जलाएं। ये न केवल प्रकाश फैलाते हैं, बल्कि मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक भी होते हैं। दीयों से घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही आप कुछ रंगीन मोमबत्तियां भी ले सकते हैं, जो दीयों के साथ एक परफेक्ट फिट होती हैं। आप चाहें तो बाजार से फ्लोटिंग कैंडल्स भी ले सकते हैं, ये मॉडर्न और यूनिक टच देते हैं। नॉर्मल मिट्टी के दीयों को अट्रेक्टिव बनाने के लिए उनमें तेल के साथ कुछ ताजे फूलों की पंखूड़ियां भी डालें, जिससे वे और खूबसूरत दिखेंगे।

Photo Credit- Meta AI

विज्ञापन

3. तोरण

हिंदू शास्त्र में तोरण की विशेष मान्यता है। दिल्ली से महाराष्ट्र तक अधिकांश हर हिंदू के प्रवेश द्वार पर तोरण लगी होती है। यह तोरण प्लास्टिक या अन्य धातु की भी हो सकती है या फिर लोग दिवाली पर ताजे फूलों की भी तोरण लगाते हैं। ताजे फूलों की तोरण ज्यादा शुभ मानी जाती है, इसके लिए आप गेंदे के फूल, आम के पत्ते या अशोक के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. फूलों से मेनगेट की सजावट

कहते हैं, जिस घर का द्वार खूबसूरत और आकर्षक होता है, मां लक्ष्मी वहीं आती हैं। ऐसे में गेट को महकाना भी जरूरी है। उसके लिए आप ताजे फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेनगेट पर गुलाब, गेंदे के फूलों से सजावट कर सकते हैं। इससे घर के अंदर खुशबू फैलेगी। आप चाहें तो गेट के ऊपर चौखट पर भी ताजे फूलों की माला से भी डेकोरेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन

5. LED लाइट्स

मेनगेट को LED लाइट्स से सजाना एक मॉडर्न तरीका है। इन्हें विभिन्न रंगों में लगाकर एक शानदार एंट्रेस बनाई जा सकती है। दरवाजों के फ्रेम पर चारों तरफ लाइटों को लगाएं। आप कुछ स्ट्रींग लाइट्स को दरवाजे के सहारे लटकाते हुए भी लगा सकते हैं। आजकल मेनगेट पर लगाने के लिए सजावटी लैंप भी मिलने लगे हैं, जो काफी अट्रेक्टिव होते हैं।

ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola