हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डबल धमाल! दिवाली-हैलोवीन करना है साथ-साथ सेलिब्रेट, 7 आसान टिप्स करें फॉलो

Diwali And Halloween Celebration: इस साल दिवाली और हैलोवीन पार्टी, दोनों साथ ही पड़ रही हैं तो सेलिब्रेशन भी डबल होना चाहिए। इन टिप्स की मदद से करें तैयारी, यादगार बन जाएगा त्योहार।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Diwali And Halloween Celebration: दिवाली के लिए तो देशभर में सेलिब्रेशन हो रहा है मगर उस दिन एक और त्योहार भी है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में होती है। इसका नाम हैलोवीन डे है। पिछले कुछ सालों से इंडिया में हैलोवीन को धूमधाम से मनाया जाने लगा है। इस साल ये दोनों पर्व एक साथ यानी 31 अक्टूबर को मनाए जा रहे हैं, ऐसे में दोनों त्योहारों की तैयारी भी खास होनी चाहिए। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप दोनों फेस्टिवल्स को साथ मना सकते हैं।

दिवाली-हैलोवीन टिप्स

1. डुअल एंट्री थीम

इसमें आप अपने घर के एंट्रेंस गेट पर दो तरह की अलग-अलग सजावट कर सकते हैं। जैसे दिवाली पर रोशनी की जाती है, आप इसमें थोड़ा ट्विस्ट देने के लिए प्रवेश द्वार पर थोड़ी डरावनी थीम की एंट्री प्लान कर सकते हैं। आप भूतिया पैटर्न वाला डोरमैट बिछा सकते हैं, लाल रंग की लाइटें लगा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!

2. पंपकिन डिजाइन के दीए

विज्ञापन

हैलोवीन पर पंपकिन डिजाइन के भूतिया चीजों का इस्तेमाल खूब होता है। दिवाली का त्योहार भी है, इसलिए आप पंपकिन डिजाइन वाले दीयों से घर की सजावट कर सकते हैं।

3. डरावनी डिजाइन वाली रंगोली

विज्ञापन

दिवाली पर रंगोली बनाना कॉमन है। ऐसे में आपको दिवाली और हैलोवीन को साथ मनाने के लिए डरावनी डिजाइनों वाली रंगोली बना सकते हैं। पारंपरिक रंगों की जगह काले, ऑरेंज और लाल रंगों से रंगोली बनाना सही रहेगा।

4. मोमबत्तियों का ज्यादा इस्तेमाल करें

विज्ञापन

दिवाली पर दीए और मोमबत्तियां जलाई जाते हैं। आप हैलोवीन के लिए पारंपरिक मिट्टी के दीयों की जगह हैलोवीन थीम वाली मोमबत्तियां घर में जला सकते हैं। इससे त्योहार काफी अट्रैक्टिव बन जाएगा।

Diwali 2024

विज्ञापन

5. हॉरर पॉइंट्स

आप अपनी पार्टी में कुछ ऐसे पॉइंट्स बना सकते हैं, जहां डरावनी फीलींग आएं। दीयों, फूलों और हैलोवीन थीम वाली खोपड़ियों और छोटे कद्दूओं वाली आइटम्स से घर की सजावट करें। इनसे हैलोवीन पार्टी की थीम काफी यूनिक लगेगी।

विज्ञापन

6. हैलोवीन ड्रेस

दिवाली पर ट्रेडिशनल कपड़े पहने जाते हैं। आप हैलोवीन के लिए अपने कपड़ों को हैलोवीन थीम के मिश्रण के साथ पहन सकते हैं, जो दोनों त्योहारों को दर्शाएं। आप एक फोटो बूथ का सेटअप भी अरेंज कर सकते हैं।

विज्ञापन

7. स्नैक्स विद ट्विस्ट

दिवाली की मिठाइयों को आप थोड़ा हैलोवीन फील के साथ पेश कर सकते हैं। आप अपने स्नैक्स को डार्क कलर के साथ पेश कर सकते हैं। नॉर्मल बर्फी पर हैलोवीन डिजाइन देने के लिए ब्लैक और रेड कलर की जैली लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola