Diwali 2024: अपने हाउस हेल्प को गिफ्ट देने के लिए ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन

Diwali 2024: दिवाली का त्यौहार बस आने ही वाला है। इस त्यौहार में लोग एक-दूसरे को तोहफे देते हैं ताकि खुशियां बांट सकें। यह समय आपके घर पर आपकी मदद करने वालों के प्रति सराहना दिखाने का समय भी है। ये लोग हर वक्त आपके घर को साफ और व्यवस्थित रखने के लिए पूरे साल मेहनत करते हैं।

Diwali 2024: अपने हाउस हेल्प को गिफ्ट देने के लिए ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Diwali 2024: दिवाली, रोशनी और खुशियों का त्यौहार है। यह त्यौहार एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने हर किसी को शुभकामनाएं देने का त्यौहार है। इस शुभ अवसर पर जब हम अपने घरों को सजाते हैं, तो यह उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक शानदार अवसर है जो हमारे घरों को हमेशा हमारी उपस्थिति और अनुपस्थिति में सही से चलाने में मदद करते हैं। ये लोग कोई और नहीं बल्कि हमारे घर के हमारे सहकर्मी हैं, जो साफ-सफाई, खाना बनाने से लेकर हमारी तबीयत खराब होने पर हमारा ख्याल भी रखते हैं। दिवाली के त्यौहार पर इन लोगों के प्रति स्नेह और आभार दिखाने और अपने संबंधों को और खास बनाने के लिए कुछ खास उपहार दिया जा सकता है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप उन्हें तोहफे में क्या दें तो यहां हम आपको कुछ विकल्प दे रहे हैं, जो बेशक आपके काम के होंगे।

विज्ञापन

मिठाई

दिवाली का त्यौहार खुशियों का है, इस पर्व पर मुंह मीठा करना तो बनता है, इसलिए तोहफे में मिठाई से बेहतर विकल्प कुछ और नहीं है। आप उन्हें अच्छी पारंपरिक मिठाइयां जैसे लड्डू, बर्फी या काजू कतली का एक सुंदर पैक किया हुआ डिब्बा उपहार में दे सकते हैं। मिठाइयों के साथ-साथ आप उन्हें नमकीन, कुरकुरे जैसे कुछ मजेदार स्नैक्स भी गिफ्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन

घरेलू चीजें

घरेलू वस्तुओं को तोहफे में देना भी बढ़िया गिफ्टिंग ऑप्शन है। आप उन्हें कुछ ऐसी चीज गिफ्ट कर सकते हैं, जो उन्हें उनके घर के कामों में मदद कर सकती हैं। कोशिश करें कि आप इस बात का पता लगा सकें कि उन्हें घर में किस आइटम की जरूरत है, अगर आप उन्हें उनकी जरूरत का कोई सामान तोहफे में देंगे तो निश्चित ही वे बहुत खुश होंगे। इनमें आप उन्हें घरेलू चीजें, जैसे- गैस चूल्हा, मिक्सर ग्राइंडर, बेडशीट, कंबल या अन्य चीजें दे सकते हैं।

विज्ञापन

पर्सनल केयर आइटम

ऐसा अक्सर घरों में होता है कि हाउस हेल्प के तौर पर महिलाएं या लड़कियां काम करती हैं। कई बार पैसों की तंगी के चलते ये ब्रांडेड और अच्छे स्किन केयर या मेकअप से जुड़ी चीजें नहीं खरीद पाती हैं। आप दीवाली के मौके पर उन्हें एक बढ़िया मेकअप हैंपर गिफ्ट कर सकते हैं। अगर मेल हाउस हेल्प हैं तो उसे ग्रूमिंग किट दे सकते हैं। ऐसे तोहफे उन्हें सचमुच बड़े पसंद आएंगे।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

कपड़े

त्यौहार है तो नए कपड़े होना भी जरूरी है। आप त्यौहार मनाने के लिए नए कपड़े खरीद रहे हैं तो क्यों न अपने हाउस हेल्प के लिए भी कुछ नया खरीद लें। कई बार ये लोग अपने रोजमर्रा के खर्चों को देख हर त्यौहार पर कपड़े खरीदने में असमर्थ हो जाते हैं। आप अगर उन्हें कपड़े तोहफे में देते हैं तो दीवाली पर उन्हें भी नए कपड़े पहनने का मौका मिल जाएगा।

नकद

कैश सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले उपहारों में से एक है। बोनस जैसी चीजें बड़ी-बड़ी कंपनियों में भी मिलती हैं ताकि आपका त्यौहार अच्छे से बीते। नकद देना सबसे बढ़िया उपहार है क्योंकि, कोई भी इन्हें अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकता है। अपनी जरूरत का सामान खुद खरीद सकता है या उन पैसों की बचत कर सकता है। आप अपने हाउस हेल्प को कैश या फिर ऑनलाइन गिफ्ट वाउचर भी दे सकते हैं। गिफ्ट वाउचर से भी वे अपनी मर्जी से अपनी सहूलियत का सामान खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ