Diwali 2024: रोशनी और खुशियों का त्योहार दिवाली आने वाला है। इस पर्व की तैयारी में लोग हफ्तों पहले लग जाते हैं। दीपावली की मान्यता है कि इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। भगवान श्रीराम रावण को मारकर माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के उपवास के बाद अयोध्या लौटे थे, जिसका पर्व पूरा भारत देश मनाता है। इस साल अयोध्या में सालों के बाद राम लला विराजे हैं। इसलिए देश के लिए यह दिवाली बेहद खास होने वाली है। मगर इन सभी के बीच हमें कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है ताकि हम और हमारे आस-पास के लोग भी सुरक्षित रह सकें। त्योहार मनाने से पहले ध्यान रखें इन चीजों।
दिवाली पर ना करें ये काम
1. दिवाली पर दीये और मोमबत्तियां जलाई जाती हैं। इसलिए सिंथेटिक कपड़ों को पहनने से बचें क्योंकि इनमें आग लगने की संभावना ज्यादा रहती है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!
2. कोशिश करें कि पटाखों का प्रयोग ना ही करें। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तो पहले से धुंध की चादर ने लोगों की सेहत बिगाड़ रखी है। दिवाली पर पटाखों का इस्तेमाल सेहत के लिए और हानिकारक हो सकता है।
3. पार्टी में म्यूजिक साउंड की वॉल्यूम कम रखें। ऐसा करना जरूरी है क्योंकि दिवाली पार्टियां देर रात तक चलती हैं, ऐसे में आस-पास रह रहे सीनियर सिटीजन, मरीज व अन्य लोगों को इन चीजों से परेशानी हो सकती है। शाम के समय म्यूजिक तेज रख सकते हैं लेकिन ज्यादा लेट हो जाएं तो आवाज कम कर लें। यह एक अच्छे नागरिक की ड्यूटी होती है।
4. ज्यादा खाना खाने से बचें। इस वक्त लोगों के घरों में तरह-तरह के व्यंजन पकाए जाते हैं और मिठाइयों का भी भंडार लगा होता है। हालांकि, त्योहार के समय खाने पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए लेकिन अपनी सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। इसके अलावा, अगर आप किसी को तोहफे में मिठाई दे रहे हैं तो खुली मिठाइयों के बजाय पैक्ड और ब्रांडेड मिठाई दें।
5. जानवरों को परेशान न करें। यह बात कभी ना भूलें कि त्योहार आपका है ना कि स्ट्रीट डॉग या अन्य जीव-जंतुओं का। आप अपने त्योहार को कैसे भी मनाएं मगर जानवरों को परेशान करना किसी भी लिहाज से सही नहीं है। दिवाली के पटाखों का शोर पहले से भी उन्हें काफी डिस्टर्ब करता है, ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसा करते हैं तो उनकी तकलीफ बढ़ सकती है।
phot credit- meta ai
त्योहार को बनाएं खुशनुमा
- घर की सजावट इको-फ्रेंडली तरीके से करें। ताजे फूलों का इस्तेमाल करना सही रहेगा।
- गिफ्ट करने के लिए बाहर की मिलावटी मिठाइयों और चीजों के बजाय घर पर ही सेहतमंद मिठाइयां बना सकते हैं।
- अगर कोई ऐसा आपके आस-पास है जो किसी कारण त्योहार को सही से नहीं सेलिब्रेट कर पा रहा है, तो उनकी मदद करने की कोशिश करें।
- आवारा जानवरों के लिए घर के बाहर पानी और दूध का कटोरा रखें, ताकि वे इन दिनों में खाने-पीने की कमी महसूस ना करें।
- बिजली खर्च करने वाली लाइटों का कम प्रयोग करें, दीए और मोमबत्तियों की मदद से प्रकाश करें।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
34 mins agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
2 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
2 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
2 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
4 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
5 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
21 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
23 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines