Diwali 2024: दिवाली पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे सेलिब्रेट करें सेफ और हैप्पी दिवाली

Diwali 2024: दिवाली खुशियों का त्योहार है, इसलिए हम सभी को कोशिश करनी चाहिए कि वातावरण का भी ख्याल रखें और साथ ही कुछ ऐसा करें, जिससे दूसरों को भी परेशानी ना हो। हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बता रहे हैं जो सभी को जानना जरूरी है।

Diwali 2024

Diwali 2024: रोशनी और खुशियों का त्योहार दिवाली आने वाला है। इस पर्व की तैयारी में लोग हफ्तों पहले लग जाते हैं। दीपावली की मान्यता है कि इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। भगवान श्रीराम रावण को मारकर माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के उपवास के बाद अयोध्या लौटे थे, जिसका पर्व पूरा भारत देश मनाता है। इस साल अयोध्या में सालों के बाद राम लला विराजे हैं। इसलिए देश के लिए यह दिवाली बेहद खास होने वाली है। मगर इन सभी के बीच हमें कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है ताकि हम और हमारे आस-पास के लोग भी सुरक्षित रह सकें। त्योहार मनाने से पहले ध्यान रखें इन चीजों।

विज्ञापन

दिवाली पर ना करें ये काम

1. दिवाली पर दीये और मोमबत्तियां जलाई जाती हैं। इसलिए सिंथेटिक कपड़ों को पहनने से बचें क्योंकि इनमें आग लगने की संभावना ज्यादा रहती है।

विज्ञापन

2. कोशिश करें कि पटाखों का प्रयोग ना ही करें। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तो पहले से धुंध की चादर ने लोगों की सेहत बिगाड़ रखी है। दिवाली पर पटाखों का इस्तेमाल सेहत के लिए और हानिकारक हो सकता है।

विज्ञापन

3. पार्टी में म्यूजिक साउंड की वॉल्यूम कम रखें। ऐसा करना जरूरी है क्योंकि दिवाली पार्टियां देर रात तक चलती हैं, ऐसे में आस-पास रह रहे सीनियर सिटीजन, मरीज व अन्य लोगों को इन चीजों से परेशानी हो सकती है। शाम के समय म्यूजिक तेज रख सकते हैं लेकिन ज्यादा लेट हो जाएं तो आवाज कम कर लें। यह एक अच्छे नागरिक की ड्यूटी होती है।

4. ज्यादा खाना खाने से बचें। इस वक्त लोगों के घरों में तरह-तरह के व्यंजन पकाए जाते हैं और मिठाइयों का भी भंडार लगा होता है। हालांकि, त्योहार के समय खाने पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए लेकिन अपनी सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। इसके अलावा, अगर आप किसी को तोहफे में मिठाई दे रहे हैं तो खुली मिठाइयों के बजाय पैक्ड और ब्रांडेड मिठाई दें।

विज्ञापन

5. जानवरों को परेशान न करें। यह बात कभी ना भूलें कि त्योहार आपका है ना कि स्ट्रीट डॉग या अन्य जीव-जंतुओं का। आप अपने त्योहार को कैसे भी मनाएं मगर जानवरों को परेशान करना किसी भी लिहाज से सही नहीं है। दिवाली के पटाखों का शोर पहले से भी उन्हें काफी डिस्टर्ब करता है, ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसा करते हैं तो उनकी तकलीफ बढ़ सकती है।

diwali shopping 2024

phot credit- meta ai

विज्ञापन

त्योहार को बनाएं खुशनुमा

  • घर की सजावट इको-फ्रेंडली तरीके से करें। ताजे फूलों का इस्तेमाल करना सही रहेगा।
  • गिफ्ट करने के लिए बाहर की मिलावटी मिठाइयों और चीजों के बजाय घर पर ही सेहतमंद मिठाइयां बना सकते हैं।
  • अगर कोई ऐसा आपके आस-पास है जो किसी कारण त्योहार को सही से नहीं सेलिब्रेट कर पा रहा है, तो उनकी मदद करने की कोशिश करें।
  • आवारा जानवरों के लिए घर के बाहर पानी और दूध का कटोरा रखें, ताकि वे इन दिनों में खाने-पीने की कमी महसूस ना करें।
  • बिजली खर्च करने वाली लाइटों का कम प्रयोग करें, दीए और मोमबत्तियों की मदद से प्रकाश करें।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ