Hair care tips : आपने अपनी नानी या दादी को कभी न कभी ये कहते हुए तो जरूर सुना होगा कि रातभर बालों में तेल लगाने से आपके बाल लंबे और घने होते हैं। लेकिन ये बात बिल्कुल भी सच नहीं है। तेल लगाने से बाल जरूर काले और घने होते हैं लेकिन लंबे समय तक बालों में तेल लगाकर छोड़ने से दोनों बालों और त्वचा को नुकसान पहुंचता है। अगर आप भी रातभर बालों में तेल लगाकर सो जाती हैं तो पहले इससे होने वाले नुकसान जान लें।
रातभर बालों में तेल लगाने के नुकसान
झड़ते हैं बाल
अगर आप ये सोचकर रातभर बालों में तेल लगाकर सोते हैं कि इससे आपके बाल लंबे होंगे तो यह बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से आपके बाल बढ़ने की जगह ज्यादा झड़ने लगेंगे। ज्यादा देर तक बालों में तेल लगाने से आपकी स्कैल्प में नमी हो जाती है जिसकी वजह से आपके बाल आसानी से झड़ने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- दिमाग को तेज बना देंगी ये 5 एक्सरसाइज, सामान रखकर भूलेंगे नहीं
चेहरे पर होते हैं पिपंल्स
स्कैल्प पर ज्यादा तेल लगाने का असर सीधा चेहरे पर होता है। इससे चेहरे पर एक्ने और पिपंल्स होने लगते हैं। जब आप रातभर तेल लगाकर छोड़ देते हैं तो आपके बालों से तेल तकिये में लग जाता है और फिर ये तेल आपके चेहरे पर लगने के कारण आपको स्किन संबंधी समस्या होने लगती है।
डैंड्रफ की समस्या
ओवरनाइट बालों में तेल लगाने से आपके सिर में डैंड्रफ भी होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बालों में तेल लगाने से स्कैल्प पर गंदगी जमने लगती है जिससे स्कैल्प पर बैक्टिरियां पनपने लगती है और बालों में रूसी होने लगती है।
ध्यान रहे कि जब भी आप बालों में तेल लगाएं तो उसे आधे घंटे से ज्यादा अपने बालों में न लगे रहने दें। आधे घंटे बाद अपने बालों को शैम्पू से धो लें।
ये भी पढ़ें- चेहरे पर बेसन लगाने के 4 साइड इफेक्ट, कहीं ग्लोइंग स्किन पर पिंपल्स न हो जाएं
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
26 mins agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
10 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
23 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines