Muli Ke Chilke Ka Upyog: सर्दियों में अक्सर मूली के पराठे, सलाद, सब्जी या अचार बनाया जाता है. इस मौसम में इसका स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन क्या आप इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलके कूड़ेदान में फेंक देते हैं? अगर हां, तो अब ऐसा बिल्कुल भी ना करें. मूली के छिलके में भी उतने ही पौषक तत्व होते हैं जितने मूली में होते हैं. इनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के मिनरल होते हैं, जो ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद हैं बल्कि किचन में कई तरह से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो मूली के छिलके का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- चाशनी की परफेक्ट स्टेज कैसे पहचानें? इन टिप्स से कभी नहीं होगी गलती
छिलकों की चटनी बनाएं
मूली के छिलके से चटनी बनाई जा सकती है. आपको बस छिलकों को अच्छी तरह धोन लेना है और एक कटोरे में हरी मिर्च, लहसुन, धनिया और नींबू डालकर पीस लें. यह चटनी पराठों, चावल, दाल या स्नैक्स के साथ जबरदस्त लगती है.
सुखाकर पाउडर बनाएं
मूली के छिलके को सुखाकर इस्तेमाल करना बेस्ट रहेगा. इसके लिए छिलके को बारीक काट लें और धूप में सुखाकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें. अब आप इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करें. साफ-सफाई के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
पराठे की स्टफिंग में इस्तेमाल
अगर आपको पराठे खाना पसंद है तो आप इसके छिलके भी इस्तेमाल कर सकते हैं. छिलके से इसका स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है. पराठे में छिलके डालने से टेक्सचर अच्छा आता है. इसके लिए बस आपको छिलकों को नमक लगाकर निचोड़ना होगा. इससे स्वाद भी बढ़ेगा और फूड वेस्ट भी कम होगा.
मौसमी अचार में डालें
मूली के छिलके का इस्तेमाल मौसमी अचार में किया जा सकता है. इससे एक नया फ्लेवर आएगा और मूली का स्वाद भी आएगा. इसे आप अपने मनपसंद अचार में मिक्स कर सकते हैं. छिलकों का क्रंच अचार को और स्वादिष्ट बना देता है.
बाकी आप मूली के छिलके का इस्तेमाल फ्राई करके स्नैक्स बनाने के लिए भी कर सकते हैं. ऐसा करने से स्वाद बहुत ही अच्छा आएगा और छिलके इस्तेमाल भी हो जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- मेयोनेज़ किस चीज से बनता है? यहां जानिए मोमोज के लिए कौन सी मेयोनेज़ का उपयोग किया जाता है
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
12 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
16 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
20 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
22 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines