Curry Leaves Uses In Hindi: किचन में खाना बनाते वक्त करी पत्ता इस्तेमाल किया जाता है. इसे आमतौर पर खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा-सा पत्ता घर के कई काम आसान बना सकता है? जी हां, आपने सही सुना करी पत्ते में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और प्राकृतिक खुशबू देने वाले गुण इसे किचन के बाहर भी बेहद उपयोगी बनाते हैं. आप इसका इस्तेमाल मच्छरों को दूर भगाने से लेकर कमरे की बदबू खत्म करने तक, आसानी से कर सकते हैं. हालांकि, कुछ लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि करी पत्ते का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. यह सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि मल्टी-यूज हर्ब है. अगर आपको इसे इस्तेमाल करना नहीं आता तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी आलू चीला, स्वाद ऐसा कि प्लेट हो जाएगी खाली
मच्छर भगाने के लिए कैसे करें इस्तेमाल?
करी पत्तों को सुखाकर जलाने से निकलने वाला धुआं मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है. आप शाम के समय 6 सूखे करी पत्ते जला दें, इससे कमरे में केमिकल-फ्री मॉस्किटो रिपेलेंट का असर मिलेगा.
कमरे को फ्रेश और खुशबूदार कैसे बनाएं?
सबसे पहले करी पत्तों को पानी में उबालकर इसे एक बोतल में भर लें. फिर इस नेचुरल रूम फ्रेशनर को कमरे में छिड़कने से हल्की हर्बल खुशबू आती है और बदबू भी दूर होती है.
फ्रिज की बदबू कम करें?
अगर आपके फ्रिज में बदबू आती है तो आपको करी पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको एक छोटी कटोरी में करी पत्ते रखकर फ्रिज में रख देना है ताकि बदबू दूर की जा सके.
किचन में कीड़े-मकोड़ों के कैसे करें इस्तेमाल?
करी पत्तों की बदबू से कीड़े दूर भागते हैं. अगर आपके घर में चींटियों और छोटे कीड़े हैं तो आप वहां कुछ पत्ते रख दें, ताकि धीरे-धीरे उनका आना-जाना कम हो जाए.
कपड़े फ्रेश रखने के लिए कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आप ठंड के कपड़े रख रही हैं तो इसके साथ करी पत्ते जरूर रख दें. अलमारी में सूखे करी पत्तों की छोटी पोटली रखने से कपड़ों में हल्की खुशबू आती है और नमी की दूर रहती है.
इसे भी पढ़ें- जिंदगी में कितनी बार हो सकता है सच्चा प्यार? स्टडी ने खोला हैरान कर देने वाला राज
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
4 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
4 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
5 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
7 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
8 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
8 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
9 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
11 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines