Diabetes Symptoms: स्किन पर दिखते हैं शुगर के ये 3 संकेत, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Diabetes Symptoms: कई बार डायबिटीज के संकेत स्किन पर भी नजर आ सकते हैं, जिसे समय पर पहचान कर इलाज करना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

Diabetes Symptoms

Diabetes Symptoms

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट 

बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, दिल्ली के डायबिटीज थायराइड, मोटापा और एंडोक्रिनोलॉजी केंद्र के डॉ अशोक कुमार झिंगन के अनुसार, ये बदलाव साधारण पिंडली के धब्बों से लेकर खतरनाक स्थितियों जैसे कि न भरने वाले घाव या शरीर में काले धब्बे, जो सभी हाई ब्लड शुगर इंसुलिन को खराब होने के कारण होते हैं।

विज्ञापन

पिंडली में धब्बे

पिंडली के धब्बे ये हल्के भूरे रंग के गोल आकार के पपड़ीदार पैच होते हैं, जो पिंडलियों पर दिखाई देते हैं। ये आपको किसी भी तरह से नुकसान तो नहीं पहुंचाते हैं और न ही इनमें दर्द, खुजली या जलन रहता है, लेकिन ये आपकी स्किन को खराब जरूर कर सकता है।

विज्ञापन

एकैंथोसिस निग्रिकेस

एकैंथोसिस निग्रिकेस शरीर के उन हिस्सों में दिखाई देते हैं जैसे गर्दन, बगल या कमर। ये इंसुलिन के नुकसान के कारण होते हैं और प्रीडायबिटीज या टाइप 2 डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं।

जैंथेलाजमा

जैंथेलाजमा पलकों पर दिखाई देते हैं और ब्लड में फैट के हाई लेवल के कारण होते हैं इनका रंग पीला या पीला-नारंगी होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ