दिग्गज अभिनेता Dharmendra ने दुनिया को कहा अलविदा, उनकी लाइफ से जुड़ी ये बातें आपको पता होनी चाहिए

Dharmendra Life Journey: हिंदी सिनेमा ने आज एक दिग्गज सितारा खो दिया है. बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था. लेकिन आज उनके जाने की खबर ने परिवार वालों और फैंस का दिल तोड़ दिया है.

dharmendra life STORY

आपको धर्मेंद्र की लाइफ से जुड़ी इन 5 बातों का पता होना जरूरी है. Image Credit-News24

Interesting Facts about Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. वो पिछले कुछ हफ्तों से बीमार चल रहे थे और ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हुए थे. उनकी हालत बहुत ही नाजुक थी, लेकिन कुछ दिन में वो घर वापस आ गए थे. उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा था और उम्मीद लगाई जा रही थी कि वो जल्द ही स्वस्थ होंगे, पर उनके जाने की खबर ने पूरे हिंदुस्तान का दिल तोड़ दिया है. बता दें धर्मेंद्र 89 साल के थे और सोशल मीडिया पर काफी अपडेट रहते थे. ऐसे में हमें उनकी लाइफ से जुड़ी इन 5 बातों का पता होना जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Dharmendra की लाइफ से जुड़ी अहम बातें | Interesting Facts about Dharmendra Life

  • बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र पंजाब की मिट्टी से जुड़े हुए थे. धर्मेंद्र हमेशा से सादगी भरा, घर का बना खाना पसंद किया करते थे. उनके रूटीन में देसी घी, मक्खन, लस्सी और सरसों के साग जैसे पारंपरिक स्वाद हमेशा शामिल हुआ करते थे.
  • धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए अपना नाम बदल लिया था. उन्होंने अपना नाम दिलावर रख लिया था. हालांकि, उनके धर्म बदलने को लेकर हमेशा विवाद रहा है, लेकिन कहा जाता है कि कानूनी तौर पर दूसरी शादी करने के लिए ऐसा किया था.
  • धर्मेंद्र की फेवरेट डिशों में मीठे करेले भी शामिल थे. उन्होंने Laughter Chefs के सेट पर इसे बनाने की डिमांड भी की थी. हालांकि, उसके पसंदीदा व्यंजन में सरसों का साग, मक्के की रोटी या लस्सी आदि शामिल थे.
  • हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी रोलर कोस्टर से कम नहीं रही है. बता दें धर्मेंद्र हेमा मालिनी से शादी करने से पहले ही शादीशुदा थे और तलाक देने के लिए तैयार नहीं थे. वहीं दूसरी ओर, हेमा मालिनी का परिवार भी इस रिश्ते से खुश नहीं था.
  • धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि धर्मेंद्र एक वक्त पर रेलवे की कॉलोनी की बालकनी में रहा करते थे और उनके पास देने के लिए किराया भी नहीं होता था.

इसे भी पढ़ें- धनिया को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें? शेफ ने बताया फ्रिज में और बिना फ्रिज के धनिया को कैसे ताजा रखें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ