Dharmendra Has Been Linked to Several Actresses: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और धर्मेंद्र ने साल 1980 में शादी की थी, जो आज तक कायम है. एक वक्त था जब दोनों की लव स्टोरी खूब चर्चा में हुआ करती थी. हालांकि, धर्मेन्द्र हेमा मालिनी से शादी करने से पहले ही शादीशुदा थे और तलाक के लिए तैयार नहीं थे. कहा जाता है कि धर्मेंद्र बॉलीवुड में आने से पहले ही प्रकाश कौर से शादी कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनका नाम कभी मीना कुमारी तो कभी अनीता राज के साथ जोड़ा गया. हालांकि, धर्मेंद्र ने कभी भी इन रिश्तों पर खुलकर कुछ स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी जिंदगी के ये किस्से आज भी बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का हिस्सा रहते हैं.
इसे भी पढ़ें- ड्रीमगर्ल के प्यार में कुछ इस तरह गिरे कि दिल के आगे दुनिया की ना चली… ऐसी थी Dharmendra और हेमा मालिनी की लव स्टोरी
इन एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था धर्मेंद्र का नाम | Dharmendra Rumored With These Actresses
मीना कुमारी- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र का नाम कभी मीना कुमारी से जुड़ा करता था. कहा जाता है कि दोनों की नजदीकियां फिल्म काजल और फूल और पत्थर की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं. हालांकि, धर्मेंद्र और मीना कुमारी ने इसपर खुलकर बात नहीं की.
जया बच्चन- आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन वो कई बार कह चुकी हैं कि एक वक्त पर धर्मेंद्र उनके क्रश हुआ करते थे. एक बार जया बच्चन ने करण जौहर के शो में कहा था कि शोले फिल्म में बसंती का रोल उन्हें अदा करना चाहिए था.
रेखा- उनका नाम बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ भी जुड़ा है. हालांकि, अफेयर की चर्चा के बीच धर्मेंद्र ने कह दिया था कि वो उनके परिवार का एक अहम हिस्सा हैं और वो हेमा की अच्छी दोस्त भी हैं.
आशा पारेख- आशा पारेख के साथ धर्मेंद्र का कोई अफेयर नहीं था, लेकिन दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती थी. कहा जाता है कि आशा पारेख नासिर हुसैन के प्यार में थीं, लेकिन उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका.
हेमा मालिनी- धर्मेंद्र हेमा के प्यार में पड़ गए थे. हालांकि, दोनों का एक होना आसान नहीं था, लेकिन वो कहते हैं कि अगर प्यार सच्चा हो तो एक होना तय है. दोनों ने शादी कर ली और खुशहाल सफल जीवन तय किया.
इसके अलावा, अनीता राज के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया है. हालांकि, किसी भी अभिनेत्री के साथ उनका अफेयर आधिकारिक तौर पर नहीं रहा.
इसे भी पढ़ें- दिग्गज अभिनेता Dharmendra ने दुनिया को कहा अलविदा, उनकी लाइफ से जुड़ी ये बातें आपको पता होनी चाहिए
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
3 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
5 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
19 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
21 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
23 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines