Dharmendra Hema Malini Love Story: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की लव स्टोरी ऐसी है जैसे किसी फिल्म की कहानी को असल जिंदगी में उतार लिया गया हो. धर्मेंद्र शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता थे, फिर भी जब हेमा मालिनी से मिले तो अपना दिल हार बैठे. जब दिल की बात आई तो दुनिया की सुध ना रही और हेमा मालिनी से शादी का फैसला ले लिया. अपनी आखिरी सांस तक धर्मेंद्र हेमा मालिनी के होकर रहे. कुछ ऐसी थी दोनों की प्रेम कहानी.
इस तरह हुई थी हीमैन की ड्रीमगर्ल से मुलाकात
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जब मुलाकात हुई थी तब धर्मेंद्र 35 साल के थे और हेमा मालिनी की उम्र 22 साल थी. दोनों अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे. धर्मेंद्र और हेमा की पहली मुलाकात एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई थी. कहते हैं धर्मेंद्र पहली नजर में हेमा को दिल दे चुके थे. फिल्म ‘तू हसीन और मैं जवान’ में दोनों एकदूसरे को चाहने लगे और फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी भी धर्मेंद्र से बेहद प्यार करने लगी थीं. लेकिन, हेमा के पिता इस शादी के खिलाफ थे. वजह थी धर्मेंद्र का पहले से शादीशुदा होना. हेमा के पिता ने हेमा की शादी एक्टर जीतेंद्र के साथ फिक्स कर दी थी और हेमा ने शादी के लिए हां भी कह दी थी. लेकिन, हेमा ने शादी नहीं की और इस रिश्ते को तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें – धर्मेंद्र की पहली पत्नी कौन है? इन्हें कहा था धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी की पहली और असली हीरोइन
एक-दूसरे के हो गए हेमा और धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने अपना नाम बदला और साल 1980 में हेमा मालिनी से शादी कर ली. दिलावर खान और आयशा बी के नाम से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने एक-दूसरे से शादी (Dharmendra Hema Malini Marriage) की. दोनों एकदूजे से बेहद प्यार करते थे और एकदूसरे की अधूरी जिंदगी को पूरा करते थे. हेमा और धर्मेंद्र की 2 बेटियां हुईं, ईशा और अहाना. लेकिन, हेमा से शादी के बाद भी धर्मेंद्र पहली पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) और अपने 4 बच्चों के साथ अलग घर में रहते थे और हेमा मालिनी अपनी बेटियों के साथ हमेशा अलग घर में रहीं. लेकिन, प्रकाश कौर और हेमा दोनों ने ही हमेशा धर्मेंद्र को एक अच्छा पिता बताया.
दुनिया से लड़ गईं हेमा
धर्मेंद्र की मोहब्बत के लिए हेमा ने दुनिया के सामने दूसरी पत्नी का टैग भी स्वीकार लिया था. अपनी बायोग्राफी में हेमा ने इस बात का जिक्र किया था कि लोगों ने धर्मेंद्र और हेमा को लेकर बहुत सी बातें की, आरोप लगाए, उंगलियां उठाईं. लोग हेमा के पीठ पीछे उन्हीं के बारे में चर्चा कर रहे होते थे. लेकिन, हेमा को बता था कि धर्मेंद्र उन्हें खुश करते हैं और वह बस खुश होना चाहती थीं.
हेमा ने अपने प्यार को कभी जस्टिफाई नहीं किया और ना ही लोगों से यह उम्मीद लगाई कि वे उन्हें सही समझें, वे बस प्यार में थीं और धर्मेंद्र की आखिरी सांस तक प्यार में रहीं.
यह भी पढ़ें – Dharmendra Death Cause: किस बीमारी से जूझ रहे थे बॉलीवुड के हीमैन? जानिए धर्मेंद्र के निधन की असल वजह
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
3 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
4 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
19 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
20 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
22 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines