Dharmendra Favorite Food Recipe: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र पंजाब की मिट्टी से जुड़े हुए हैं. धर्मेंद्र हमेशा से सादगी भरा, घर का बना खाना पसंद किया करते हैं. उनके रूटीन में देसी घी, मक्खन, लस्सी और सरसों के साग जैसे पारंपरिक स्वाद हमेशा शामिल रहते हैं. लेकिन क्या आप उनकी फेवरेट डिश का नाम जानते हैं? अगर नहीं तो बता दें उनकी पसंदीदा डिश मीठे करेले हैं. इस बात को धर्मेंद्र ने खुद laughter chefs के सेट पर बताया था. उन्होंने सेट पर इसे बनाने की डिमांड भी की थी. अगर आपको यह रेसिपी बनाना नहीं आती तो आइए इस लेख में हम आपको मीठे करेले की आसान रेसिपी बताते हैं.
मीठा करेला बनाने की आसान रेसिपी (Sweet Karela Recipe In Hindi)
सामग्री
- 3- करेले
- 1 बड़ा चम्मच-चीनी
- 1 चम्मच-नींबू का रस
- 1 चम्मच- तेल
- 1 छोटा चम्मच-जीरा
- चुटकीभर- हींग
- आधा छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच-धनिया पाउडर
- 1 छोटी चम्मच- गरम मसाला पाउडर
- स्वादानुसार- नमक
- जरूरत के हिसाब से- पानी
इसे भी पढ़ें- Healthy Snack Recipe: स्रैक्स टाइम में ऐसे बनाएं दलिया उपमा, एक बार खाकर दोबारा मांगने को होंगे मजबूर
मीठे करेले की विधि
- सबसे पहले करेले को धोकर साफ करें और पतले स्लाइस काट लें.
- अब एक पैन में तेल गर्म करके जीरा, हींग डालकर तड़का लगाएं.
- इसके बाद करेले के स्लाइस को तेल में डालकर 2-3 मिनट तक भून लें.
- अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- फिर चीनी और नींबू का रस भी डाल दें और पकने के लिए छोड़ दें.
- अगर आप चाहें तो इसमें 2 बड़े चम्मच पानी डालकर भी पका सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Veg Kabab Recipe: कभी खाया है चना दाल कबाब? भूल जाएंगे नॉनवेज बस एक बार इस तरीके से बनाकर खा लें
इस डिश को चावल या रोटी के साथ सर्व किया जा सकता है. अगर आप करेले का मीठा अचार बनाना चाहते हैं तो घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
4 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
4 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
6 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
7 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
10 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
10 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
11 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
11 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
13 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines