हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वजन घटाने का देसी तरीका! इस 20 रुपये की सस्ती सब्जी के पत्तों से कम करें पेट की चर्बी

Vegetable For Weight Loss: जरूरत से ज्यादा बाहर निकला पेट कई तरह की नई बीमारियों को दावत देने का काम करता है. इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. अगर आप भी अपने पेट को कम करना चाहते हैं, तो यह सस्ती सब्जी के पत्तें आपकी बहुत मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन
कौनसी सब्जी वजन कम करती है?

Belly Fat Reduction: आज के समय में मोटापा लोगों की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है. एक बार शरीर में चर्बी बढ़ जाए, तो वह न सिर्फ दिखने में परेशानी देती है, बल्कि डायबिटीज (Diabetes), हाई बीपी और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देती है. खासकर सर्दियों में यह दिक्कत और बढ़ जाती है, क्योंकि इस मौसम में नींद ज्यादा आती है, भूख जल्दी लगती है और फिजिकल एक्टिविटी काफी हद तक कम हो जाती है. ऐसे में अगर सही चीजों को अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो वजन कंट्रोल करना आसान हो सकता है. आइए जानते हैं आखिर कौनसी सब्जी आपके मोटे पेट को कम कर सकती है?

इस सब्जी के पत्ते कम कर सकते हैं आपके पेट की चर्बी


अगर आप भी शरीर पर बढ़ती चर्बी से परेशान हैं, तो मूली के पत्तों का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. दरअसल, इन पत्तों में डायटरी फाइबर की बेहद अच्छी मात्रा पाई जाती है. वहीं, फाइबर मोटापे पर सीधे असर भी डालते हैं. अगर आप फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करेंगे तो इससे आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास रहेगा, जिससे आपकी क्रेविंग भी कम होगी. इसी के साथ मूली भी आपकी काफी मदद कर सकती है. आइए जानते हैं कैसे?

क्यों खास है मूली वजन घटाने के लिए

मूली एक लो-कैलोरी सब्जी है, जिसमें 100 ग्राम में लगभग 16-19 कैलोरी ही होती है. इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है और बार-बार खाने की इच्छा भी कम होती है. मूली खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और साथ ही ज्यादा फैट जमा नहीं होता. यही वजह है कि डाइट एक्सपर्ट्स वजन कम करने वालों को मूली को खाने की सलाह देते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह पानी में क्या मिलाकर पीना चाहिए? बाबा रामदेव ने बताया पूरे दिन एनर्जेटिक रहने का राज

फाइबर से भरपूर होता है मूली

विज्ञापन

मूली में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को मजबूत करता है और भूख को कंट्रोल में रखता है. फाइबर पेट में जाकर धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. इससे जंक फूड और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत कम हो जाती है, जो वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी है.

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

विज्ञापन

मूली पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. जब पाचन ठीक रहता है, तो शरीर में फैट जमा होने की संभावना भी कम हो जाती है. सलाद के रूप में मूली खाने से पेट हल्का महसूस होता है.

शरीर की अंदरूनी सफाई में भी मददगार

विज्ञापन

मूली में प्राकृतिक मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जो शरीर से अतिरिक्त पानी और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इससे सूजन कम होती है और शरीर हल्का महसूस करता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) गुण लिवर को स्वस्थ रखने में भी सहायक होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को तेज करने में मदद करता है.

इसके अलावा, सर्दियों में अक्सर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन जल्दी पकड़ लेते हैं. ऐसे में मूली में मौजूद विटामिन (Vitamins) और मिनरल्स (Minerals) बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. रोजाना सही मात्रा में मूली खाने से शरीर अंदर से मजबूत होता है और वजन घटाना भी काफी हद तक आसान हो जाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: High Blood Pressure से हैं परेशान? ये 4 नेचुरल तरीके बिना दवा के कर सकते हैं आपका BP कंट्रोल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola