Depression and Anxiety: अकसर हम अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से बहुत परेशान हो जाते हैं। फिर कही न कही इन चीजों से हमारे दिमाग पर गहरा असर पढ़ता हैं। ऐसे में आपको अचानक ऐसा महसूस होने लगा है, जैसे कि आपके लिए दुनिया ही खत्म होती जा रही है, तो ऐसा सोचने वाले आप अकेले नहीं हैं — डिप्रेशन एक बहुत गंभीर और आम बीमारी है, जिससे दुनिया की लगभग ज्यादा तर लोग प्रभावित हैं। यदि इसे बिना इलाज के छोड़ दिया जाये, तो यह आपके जीवन के हर पहलू पर भारी असर डाल सकती है। डिप्रेशन से लड़ने के लिए आज हम आपको 10 तरीके बताएंगे।
रात को समय से सोएं
एक्सपर्ट का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति डिप्रेशन से ग्रसित है तो उनके लिए सबसे जरूरी है पर्याप्त नींद लेना। क्योंकि जब आप रात को जगती हैं, तो दिमाग में 100 तरह की बातें आती हैं। जो आपकी इस समस्यायों को अचानक से ट्रिगर करने का काम करती हैं। ऐसी स्थिति में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें: बैक फैट के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज, बस 7 दिन में दिखेगा असर
ज्यादातर अपने साथ समय बिताएं
मालविका अठावले कहती हैं कि, डिप्रेशन जैसी समस्या में कोई आपकी मदद कर सकता है तो सबसे पहले वह आप खुद स्वयं हैं। क्योंकि आपकी भावनाओं और आपके दिमाग को आपसे ज्यादा बेहतर तरीके से कोई नहीं समझता। ऐसे में दिन का कम से कम 30 मिनट खुद के साथ बिताने का प्रयास करें। साथ ही अपनी हॉबी जैसे की पेंटिंग, डांसिंग, पोएट्री, किताबें पढ़ना इत्यादि को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं।
नेचर के बीच समय बताएं
कई रिसर्च में यह पाया गया कि प्रकृति के बीच समय बिताने से इंसान का मूड बूस्ट होता है। वहीं सुबह या शाम किसी भी वक्त टहलने की आदत बनाएं, वहीं प्रकृति के बीच वॉक करने से डिप्रेशन के लक्षणों में सुधार देखने को मिलता है। यह मेंटल डिसऑर्डर जैसे अन्य समस्याओं की संभावना को भी कम कर देता है। इसके अलावा खुद को जितना हो सके उतना सक्रिय रखने की कोशिश करें।
अपनी पसंदीदा कामों को करें
डिप्रेशन से ग्रसित व्यक्ति अक्सर थकान, सुस्ती और आलस महसूस करते हैं। ऐसे में उन चीजों को करने की कोशिश करें जो आपको पसंद हैं। वहीं हो सकता है यह आपके दिमाग को शांत रखे और आपको कुछ देर के लिए ही सही खुशी दे। वहीं यह आपके ऊर्जा के स्तर को बढ़ाएगा और आपके मूड को भी अपलिफ्ट करेगा, ताकि आगे आप नकारात्मकता को दूर रखने के लिए ऐसी अन्य गतिविधियों में भाग ले सकें।
खुद को एक्टिव रखें
खुद को सक्रिय रखने के लिए एक्सरसाइज और योग जैसी गतिविधियों में भाग ले सकती हैं। इसके साथ ही अपने मनपसंदीदा खेलों में भाग लें। यह आपके ध्यान को नकारात्मक चीजों से हटाने में मदद करेगा। यदि शुरुआत में सीधे एक्सरसाइज करने में परेशानी आ रही है, तो वाकिंग जैसी आसान गतिविधियों से शुरुआत करें। खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने से ब्लड पंप रहता है और यह आपको अंदर से तरोताजा महसूस करने में मदद करता है।
मेडिटेशन करे
डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी समस्याओं से निपटने का एक सबसे अच्छा उपाय है मेडिटेशन का अभ्यास करना। यदि आप डिप्रेशन से ग्रसित नहीं भी हैं, तो भी मेडिटेशन का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मेडिटेशन आपके मन को शांति रहने और सकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित रखने में मदद करता है।
संबंधित खबरें
किचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
33 mins agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
16 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
19 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
20 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
21 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
22 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines