How Can Purify Air Naturally: दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण की वजह से बेवजह बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है, क्योंकि ये हवा हमारे फेफड़ों के लिए अच्छी नहीं है. इसलिए ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम भी लागू कर दिया गया है, ताकि लोग घर पर रहकर अपना काम कर सकें और दिल्ली के प्रदूषण से बच सकें. मगर, इन दिनों प्रदूषण का असर चरम पर है और अब घर में भी रहना दूभर हो गया है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग एयर प्यूरीफायर लगवा रहे हैं. लेकिन एयर प्यूरीफायर पर लोगों की अलग-अलग राय हैं. एक प्यूरीफायर को लगाने के पक्ष में है और दूसरा पक्ष इसे ना लगवाने के पक्ष में है. ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे पक्ष का मानना है कि बाहर और अंदर की हवा बदलेगी तो बॉडी सहज नहीं होगी. ऐसे में अगर आप एयर प्यूरीफायर नहीं लगवाना चाहते हैं तो चिंता की बात नहीं है. कई अन्य तरीके हैं जिनके माध्यम से आप घर की हवा को स्वच्छ बना सकते हैं. आइए इस लेख में जानते हैं 3 ऐसे काम जिन्हें अपनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बच्चों को उम्र के हिसाब से कितना सोना चाहिए? यहां जानिए कम सोने से क्या होता है
घर की हवा कैसे साफ करें | How Can Purify Air Naturally
प्लांट लगाएं- आप घर की हर जगह पर छोटे-छोटे प्लांट को जगह दे सकते हैं. इनसे ना सिर्फ घर की हवा साफ होगी, बल्कि कमरा खूबसूरत भी लगेगा. आप घर के हर कोने में प्लांट को जगह दे सकते हैं. प्लांट लगाने का फायदा यह भी है कि ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है.
वेंटिलेशन का ध्यान रखें– अक्सर लोग सोचते हैं कि विंडो बंद करने से प्रदूषण अंदर नहीं आएगा. मगर ऐसा नहीं है क्योंकि पूरी तरह सील घर हवा को और ज्यादा खराब बनाता है. इससे CO₂, धूल, बैक्टीरिया और स्मेल घर में ही फंसी रहती है. इसलिए जरूरी है कि वेंटिलेशन का भी ख्याल रखें, ताकि हवा साफ हो जाए.
अच्छी क्वालिटी के पर्दे रखें- हल्के, डस्ट-रेसिस्टेंट और अच्छी क्वालिटी के पर्दे धूल को कम पकड़ते हैं और कमरे में साफ हवा बनाए रखने में मदद करते हैं. इसलिए कोशिश करें कि कॉटन या ब्रीथेबल फैब्रिक वाले पर्दे इस्तेमाल करें, जिससे कमरे में वेंटिलेशन भी अच्छा बना रहे और गंदी हवा अंदर न आए.
इसके अलावा, आप घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें. आप घर को फ्रेश फूलों के स्प्रे की मदद से हवा को साफ बनाएं. बाहर से आने के बाद जूते-चप्पल को अंदर लेकर न आएं और घर की किसी भी चीज को छूने से बचें.
इसे भी पढ़ें- क्या फिटकरी लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया चेहरे पर Fitkari लगानी चाहिए या नहीं
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 hr agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
4 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
5 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
6 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
8 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
10 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
11 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines