Dating App Mistakes: आपने श्रद्धा हत्याकांड मामला तो सुना ही है, जिसे लेकर डेटिंग ऐप्स काफी चर्चाओं में आया। इस मामले में श्रद्धा डेटिंग ऐप की मदद से आफताब से मिली थी। क्योंकि अब वो जमाना नहीं रह गया है कि आप आइए, बैठिए, खाना खाए और चलते बने’, ये बात अब पुरानी होकर रह गई है। कुछ इसी ढंग से दिल्ली समेत देश के कई बड़े महानगरों में तेजी से फैल रहा है। एक्सटॉर्शन का नया वर्जन ‘डेटिंग स्कैम’। जहां रेस्तरां बार में पहली मुलाकात 20 से लेकर 40 या 80- 90 हजार बिल पेमेंट के साथ पूरी होती है और उसके बाद ‘बाय-बाय’ हो जाती है।
आजकल के सही पॉजिशन की जॉब के युवा डेटिंग-चैटिंग ऐप के जरिए फंस रहे हैं। यह स्कैम हाल ही में सुर्खियों में आया जब दिल्ली के एक पत्रकार के अलावा कई युवाओं ने अपनी आप बीती न सिर्फ सोशल मीडिया पर शेयर की बल्कि उन होटल, बार के स्कैम से ग्राहकों को सावधान भी किया गया है।
इस मामले को देखते हुए कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जो ऑनलाइन डेट करते समय ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ऑनलाइन किसी से डेट कर रहे हैं या फिर आप डेट के बारे में सोच रहे हैं तो इन बातों का ख्याल रखें।
कैसे फंसते हैं स्कैम में युवा
कई फेमस डेटिंग ऐप पर दोस्त की तलाश करने वाले लोगों में खासकर युवा इसके ज्यादा शिकार हो रहे हैं। पहले युवा ऐप पर चैट करते हैं। इसके बाद फेक प्रोफाइल से लेडी स्कैमर एक अच्छे पार्टनर की तलाश की कहानी गढ़कर बात आगे बढ़ाती है। दोनों एक दूसरे से नंबर बदलते हैं और फिर बातों के सिलसिले को और आगे बढ़ाते हैं। धीरे-धीरे यह चैटिंग प्यार तक पहुंच जाती है। जब लगता है कि पक्का भरोसा बन चुका है तो पास के किसी महंगे से महंगे से क्लब मिलने प्लान किया जाता है।
कैसे होता है डेटिंग स्कैम
ऐप के ये 2 मामले सामने आए हैं। पहले मामले में ऐप की मदद से एक लड़की से कांटेक्ट किया। उसने वट्सएप मैसेज कर 10 अप्रैल को यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन, गेट नंबर 3 पर शाम को 6 बजे मिलने के लिए बुलाया। फिर लड़की उसे मुखर्जी नगर के क्लब में लेकर गई। उसने जबरन पहले तो हुक्का, फिर 60 ml के शॉट्स, महंगी सिगरेट का पैकेट, खाना मंगाया। वेटर भी लड़की के कहने पर सबकुछ करता गया। आखिर में बिल 21,500 का आया। लड़के ने इतने बिल पर हैरानी जताई, तो वहां तैनात बाउंसरों ने उसके साथ बदसलूकी की। लड़के ने एफडी तोड़कर बिल पे किया। उसके बाद लड़की जल्दबाजी का बहाना बनाकर वहां से चली गई। लड़के ने कई कॉल मैसेज किए, लेकिन लड़की ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।
वहीं, दूसरे मामले में एक जर्नलिस्ट की डेटिंग ऐप पर एक युवती से मुलाकात होने पर पहली बार दोनों डेट पर गए। वह युवती उसे राजौरी गार्डन के एक बार में लेकर गई, जहां उसने अपने लिए ड्रिंक्स का ऑर्डर दिया। चूंकि, पत्रकार ड्रिंक नहीं लेते थे, उनके लिए रेड बुल मंगवाई गई।2-3 ग्लास वाइन, एक वोडका शॉट, चिकन टिक्का और एक पानी की बोतल का बिल 15,886 का थमा दिया। पत्रकार ने बिल तो भर दिया। मगर उसके बाद युवती भी उसके संपर्क से गायब हो गई।
इन बातों का ख्याल रखें
- किसी भी ऐप पर अनजान लोगों पर जल्दी ट्रस्ट न करें।
- किसी अनजान को वेरीफाई करने से पहले अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें।
- किसी के बुलाने पर अनजान जगह पर जाने से बचना चाहिए। ऐसी जगह जाएं जहां आपकी जानकारी अच्छी हो।
- कॉमन प्लेस पर ही जाएं, फूड रेस्टोरेंट वाली जगह पर जाएं।
- किसी तरह की कोई फाइनेंशियल इन्फर्मेशन, जैसे क्रेडिट-डेबिट कार्ड नंबर बिल्कुल शेयर न करें।
युवाओं को दिल्ली पुलिस की सलाह
किसी भी ऐप पर अनजान लोगों पर बिना वेरिफाई किए भरोसा न करने की सलाह दी है। यह एक्सटॉर्शन या चीटिंग की कैटेगरी में आता है। पहले लोग कॉमन प्लेस पर मिलते थे। आजकल वर्चुअल स्पेस में मिलते हैं और इसी की आड़ में डेटिंग स्कैम शुरू होता है।
ये भी पढ़ें- Toothpaste Side Effects: सावधान! कहीं आप तो नहीं कर रहे ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल, हो सकता है कैंसर
संबंधित खबरें
नशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 hr agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
2 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
5 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
5 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
6 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
6 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
8 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
22 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
1 day agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines