Dates milk Benefits: दूध और खजूर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसलिए कई लोग इनका नियमित सेवन भी करते हैं। हालांकि, बहुत कम ये जानते हैं कि इसे एक साथ खाने के कई सारे फायदे होते हैं। दूध के साथ खजूर खाने के कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। खजूर एक ऐसा फल है जिसे हर मौसम में खाया जाता है। वहीं, ज्यादातर लोग इसे सर्दियों में खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप गर्मियों के मौसम में इसे खा रहे हैं, इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। आइए जानते हैं कि इसे सोने से पहले दूध के साथ लेने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
मजबूत हड्डियां
दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है और खजूर में मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ में ये हमारी हड्डियों को मजबूत रखने और हड्डियों की समस्याओं को रोकने में मदद करते हैं। ये मिश्रण खास तौर पर बच्चों, किशोरों और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी महीने में दो बार आते हैं पीरियड्स? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम
खजूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए यह हमारे पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे खाने से अपच और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं जल्दी दूर होती हैं।
मजबूत इम्यून सिस्टम
अगर आप हर रोज दूध और खजूर को सोने से पहले लेते हैं, तो कई बीमारियों से दूर रखती हैं। दूध और खजूर दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये हमारे इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं और इससे शरीर इंफेक्शन से बचा रहता है।
बनाने का तरीका
1. सबसे पहले 1 गिलास दूध को अच्छे से उबाल लें।
2. इसके बाद खजूर के बीज को निकाल लें।
3. अब खजूर को पीसकर या फिर आप चाहें तो इसे तोड़कर दूध में मिला लें।
4. खजूर मिलाने के बाद एक बार फिर से दूध को उबाल लें।
5. अब आपका खजूर वाला दूध तैयार है।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 3 मसालों को करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
7 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
8 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
8 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
12 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
23 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines