Date Pudding Recipe: क्या आप मीठा खाने के शौकीन हैं? अगर हां, तो आपके लिए मीठे को ना करना या इसके बिना रहना थोड़ा मुश्किल होता होगा, लेकिन सेहत के लिहाज से ज्यादा मीठा खाना भी सही नहीं है। रोज-रोज मिठाई या किसी मीठी चीज का सेवन करना शरीर के लिए सही नहीं है। इसलिए आपको मीठे में ही एक टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन ढूंढ़ लेना चाहिए।
आज हम आपको एक नई डेजर्ट रेसिपी बताने जा रहें जिसे खजूर की मदद से तैयार किया जाता है। ये डेजर्ट बनाने में आसान और स्वाद में स्वादिष्ट होती है, जिसका नाम स्टिकी डेट पुडिंग है। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं।
और पढ़िए – Makhana Dosa Recipe: पौष्टिकता से भरपूर है ये नाश्ता, जानें मखाना डोसा की रेसिपी
Sticky Date Pudding Ingredients in Hindi
- मैदा (1 3/4 कप)
- अंडा (2)
- गर्म पानी (1 1/2 कप)
- ब्राउन शुगर (1 कप)
- मक्खन (125 ग्राम)
- वनीला एक्सट्रेक्ट
- पिसे हुए खजूर (250 ग्राम)
- ब्राउन शुगर (1 कप)
- मक्खन (60 ग्राम)
- भारी क्रीम (300 मिली)
- बेकिंग सोडा (1 छोटा चम्मच)
How to make Sticky Date Pudding in Hindi
स्टिकी डेट पुडिंग बनाने के लिए ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गरम कर लें।
साथ ही बेकिंग टिन को भी तैयार कर लें, इसके लिए केक पैन के बेस को मक्खन से ग्रीस कर लें।
दूसरी तरफ पहले पानी गर्म कर लें और उसमें खजूर को डालकर भिगो दें।
इस पानी में बेकिंग सोडा भी मिला दें और करीब 20 मिनट के लिए खजूर को भिगो दें।
दूसरी तरफ मिक्सर जार लेकर उसमें वैनिला एक्सट्रेक्ट, मक्खन, अंडे और चीनी, को मिक्स करें।
सभी को भिगो हुए खजूर लेकर मैदा के साथ अच्छे से मिक्स कर दें।
इसे बेक करने के लिए बेकिंग पैन लें और उसमें मिश्रण को डाल दें।
करीब 35 से 40 मिनट में ये बेक हो जाएगा, जब तक आप कैरेमल सॉस तैयार कर लें।
कैरेमल सॉस बनाने के लिए एक पैने में ब्राउन शुगर, वेनिला एसेंस, बटर और क्रीम मिला दें।
अब इन सभी को मध्यम आंच में उबाल आने तक पका लें।
इसके बाद बेक हो गए पुडिंग में स्टिक की मदद से छेद कर लें।
इसके ऊपर तैयार की हुई गर्म सॉस डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
इस तरह से टेस्टी स्टिकी डेट पुडिंग तैयार हो जाएगी, आप इसे सजाकर सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
1 hr agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
2 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
2 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
6 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
7 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
10 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines