Dark Neck Home Remedies: पुरुष हो या महिला अपने चेहरे का बहुत ख्याल रखते हैं। वे रोज सुबह-शाम अपना चेहरा फेस वॉश से धोते हैं लेकिन गर्दन की सफाई करना अक्सर भूल जाते हैं। ऐसे में उस पर धीरे-धीरे गंदगी जमा होने लगती है और वह काला पड़ने लगता है। यह देखने में बहुत खराब लगता है और इससे आपकी खूबसूरती भी कम होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसका भी कोई असर नहीं होता है। अगर आपकी गर्दन काली हो गई है तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप कालेपन की समस्या को दूर कर सकते हैं।
गर्दन का कालापन ऐसे करें दूर
खीरा- खीरा सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। खीरे को त्वचा पर रगड़ने से डेड सेल्स निकल जाती हैं और त्वचा चमकदार हो जाती है। खीरे के रस को गर्दन पर लगाकर करीब 10-15 मिनट तक मसाज करें। ऐसा लगातार एक हफ्ते तक करने से गर्दन का कालापन दूर हो सकता है।
बेसन और नींबू- एक बाउल में 2 चम्मच बेसन और 2 चम्मच नींबू का रस लें और पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पेस्ट को गर्दन पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे रगड़कर साफ कर लें। रोजाना ऐसा करने से आपकी काली गर्दन गोरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाने के लिए सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें
आलू- आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें फिर इसे अपनी गर्दन पर लगाएं और 7-8 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से गर्दन का कालापन दूर हो सकता है।
एलोवेरा- एलोवेरा आपकी गर्दन का कालापन दूर करने में मददगार हो सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा का जूस निकालें फिर इसे अपनी गर्दन पर लगाएं और 5-6 मिनट तक मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
6 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
11 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
17 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines