क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप कोई शॉर्ट ड्रेस, स्कर्ट या शॉर्ट्स पहनने के लिए अपने पैरों को शेव करती हैं ताकि आपके पैर सॉफ्ट और फ्लॉलेस दिखें, लेकिन शेव करने के बाद आपकी स्किन एकदम स्मूद नहीं दिखती है बल्कि उसके ऊपर छोटे-छोटे काले डॉट्स जैसे नजर आते हैं, जिन्हें आम बोलचाल में स्ट्रॉबेरी स्किन भी बोला जाता है. दरअसल पैरों पर ये डॉट्स स्किन के पोर्स के आसपास जमा तेल, डेड स्किन या बढ़ते हुए बालों की वजह से दिखाई देते हैं. ऐसे में कई महिलाएं बार-बार रेजर चलाती हैं जिससे कोई फायदा नहीं होता है. लेकिन आप अपने घर में मौजूद मात्र कॉफी से इस समस्या का हल निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप घर में ये आसान स्क्रब बनाकर स्ट्रॉबेरी स्किन से छुटकारा पा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सिर में जुएं और लीख ने कर दिया परेशान? इन घरेलू नुस्खों से घर पर ऐसे पाएं छुटकारा
पहले समझें आखिर पैरों पर ये स्ट्रॉबेरी जैसे डॉट्स आते क्यों हैं
इन डॉट्स होने का कारण सिर्फ पोर्स में मौजूद गंदगी नहीं है. अगर आप गलत तरीके से शेविंग करती हैं, बिना शेविंग क्रीम के शेव करती हैं तो आपको स्ट्रॉबेरी स्किन हो सकती है. कई बार गलत तरीके से शेव करने से बाल स्किन के अंदर ही मुड़कर बढ़ने लगते हैं, जिससे वहां डॉट्स बन जाते हैं. स्किन में नमी कम होने की वजह से भी आपको ये परेशानी हो सकती है.
कॉफी वाला स्क्रब ऐसे बनाएं
इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लेकर उसमें 1 चम्मच बारीक पिसी हुई कॉफी डाल लीजिए और इसमें 1 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिला लीजिए ताकि इन दोनों का एक स्मूद पेस्ट बनकर तैयार हो जाए. कोशिश करें कि कॉफी के मोटे कणों की जगह बारीक पिसी हुई कॉफी का इस्तेमाल करें, वरना स्किन पर खरोंच भी आ सकती है. आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद का कोई मॉइस्चराइजर भी मिला सकते हैं इससे ये स्क्रब और भी सॉफ्ट बनेगा. इसे पूरे पैरों पर इस्तेमाल करने से पहले एक छोटे हिस्से पर लगाकर इसकी प्रतिक्रिया देखें.
कैसे करें इस्तेमाल?
इस स्क्रब का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले पैरों को गुनगुने पानी से हल्का गीला कर लीजिए उसके बाद इस स्क्रब को लगाइए. स्क्रब को लगाने के बाद इसे बहुत जोर से स्किन पर मत रगड़िए. इसको स्किन पर कम से कम 1 से 2 मिनट तक पैरों पर लगाकर स्किन को एक्सफोलिएट कर लीजिए. खासकर जहां पर भी आपके पैरों पर ये डॉट्स ज्यादा हैं, वहां पर बहुत आराम से इसका इस्तेमाल करिए. आखिर में पानी से पैरों को अच्छे से धोकर तुरंत हल्का मॉइस्चराइजर लगा लीजिए ताकि स्किन सूखी न महसूस हो.
शेविंग के तुरंत बाद कॉफी स्क्रब लगाने की गलती न करें
कभी भी शेविंग के तुरंत बाद ये स्क्रब न लगाएं. दरअसल शेविंग करने के तुरंत बाद स्किन सेंसिटिव हो जाती है, इसलिए उस वक्त ये स्क्रब लगाने से जलन हो सकती है. कोशिश करें कि आप स्क्रब और शेविंग एक ही दिन न करें बल्कि स्किन को रेस्ट भी दीजिए. इसके साथ ही शेविंग करते वक्त रेजर को बहुत समय तक एक ही जगह पर न चलाएं इससे पोर्स ज्यादा ओपन हो सकते हैं. शेविंग करने के बाद ब्लेड को साफ करके रखें.
इसे भी पढ़ें- घर में छिपकली देखते ही घबराते हैं? ये 5 देसी तरीके उसे दूर रखने में आएंगे काम
संबंधित खबरें
बाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
1 hr agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
18 hrs agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
18 hrs agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
20 hrs agoकिचन में गैस के पास क्या नहीं रखना चाहिए? इन चीजों को तुरंत करें शिफ्ट
21 hrs agoअब बाजार का केमिकल वाला Aloe Vera Gel भूल जाइए! घर पर ही आसानी से मिनटों में तैयार होगा फ्रेश जेल
21 hrs agoParenting Tips: बच्चे मांग रहे हैं मोबाइल? घर पर बनाएं ये मजेदार गेम, घंटों रहेंगे बिजी
21 hrs agoग्लोइंग स्किन के लिए महंगे स्किनकेयर नहीं, दूध का करें इस्तेमाल! जानिए फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
23 hrs agoपौधे की पत्ती से कैसे उगाएं नया जेड प्लांट? यहां जानिए बिना बीज के लगाने का आसान तरीका
1 day agoPitru Paksha Recipe: पितृ पक्ष में बनाएं चावल की ये पारंपरिक खीर, स्वाद के साथ निभाएं परंपरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines