Dark Circles Remedy: आजकल डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे काले घेरे होना एक आम समस्या बन चुकी है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है. बहुत से लोग इससे छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं दिखता. कुछ लोग तो ऐसे हैं जो घरेलू उपाय आजमा-आजमा कर थक चुके हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, वो भी सिर्फ 3 दिन में, तो आइए जानते हैं यह आसान नुस्खा जो आपकी आंखों को फिर से सुंदर और चमकदार बना सकता है.
डार्क सर्कल्स के लिए ट्राई करें ये नुस्खे | Dark Circle Remedy
काले घेरे से छुटकारा दिलाएगी ये चीजें
इस नुस्खे के लिए आप सबसे पहले आप एक कटोरी लें. इसके बाद आप इसमें आलू का रस (Potato Juice) लें. अब इसमें आप एक चम्मच कॉफी (Coffee Powder) पाउडर डालें और थोड़ा सा शहद (Honey) डालें. इस मिश्रण को आप अच्छे से मिल लें.
इस तरह लगाएं आंखों के नीचें
आप इसको लगाने के लिए सबसे पहले आपने फेस को अच्छे से वॉश (Face Wash) करें. इसके बाद इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे लगाएं. इसके बाद आप इसको 15-20 मिनट के लिए सूखने छोड़ दें. बस जैसे ही ये सूख जाए आप फेस वॉश कर लें. आप इसको रोजाना 3 दिन के लिए फॉलो करें आपको खुद ही फर्क दिख जाएगा.
इस नुस्खे के फायदे
इस घरेलू नुस्खे में मौजूद आलू का रस त्वचा को नैचुरल ब्लीचिंग (Natural Bleaching) प्रदान करता है, जिससे काले घेरे हल्के पड़ते हैं. कॉफी पाउडर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) सूजन कम करते हैं, जिससे आंखों के नीचे की त्वचा ताजी और चमकदार दिखती है. शहद त्वचा को मॉइस्चराइज (Moisturize) करता है और उसे नरम बनाए रखता है. इस मिश्रण के नियमित इस्तेमाल से आंखों की थकान भी कम होती है और डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं, जिससे आपकी आंखें स्वस्थ और खूबसूरत दिखने लगती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.