Dark Circle Removal Tips: आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे आपकी स्किन की रौनक और खूबसूरती छीन लेते हैं। कितनी भी मेकअप कर लो, लेकिन ये काले घेरे आपको कहीं न कहीं शर्मिंदा करा ही देते हैं। ऐसे में इसे जड़ से खत्म कर देना चाहिए, इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।
दरअसल, आंखों के नीचे की स्किन काफी कोमल होती है, लिहाजा उसके डैमेज होने का खतरा ज्यादा होता है। घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठे रहना, नींद पूरी न होना और तनाव लेना या फिर सूरज की हानिकारक किरणें और ड्राईनेस के कारण डार्क सर्कल हो जाते हैं, जिन्हें काले घेरे भी कहा जाता है।
क्यों होते हैं डार्क सर्कल
आंखों के नीचे काले घेरे यानीडार्क सर्कल्स न सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों के लिए भी बड़ी समस्या है। इसके पीछे निम्न कारण हो सकते हैं। जिनमें स्ट्रेस, कम सोना, पानी कम पीना, हार्मोन्स में बदलाव, बेतरतीब लाइफस्टाइल, जेनेटिक समस्या शामिल हैं। नीचे जानिए डार्क सर्कल हटाने के घरेलू नुस्खे…
खीरा से हटाएं काले घेरे
खीरे की मदद से आप डार्क सर्कल हटा सकते हैं। क्योंकि खीरे में त्वचा की रंगत सुधारने वाले तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों के नीचे की त्वचा का कालापन हटाते हैं। इसके लिए आप खीरे के दो मोटे स्लाइस काटें फिर 30 मिनट के लिए उन्हें फ्रिज में रख दें। फिर इन स्लाइस को आंखों पर करीब 10 मिनट के लिए रखा रहने दें। ऐसा करने से काले घेरे काफी हद तक कम हो सकते हैं।
शहद और दूध से हटाएं काले घेरे
आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे हटाने में दूध और शहद काम आता है। आप एक चम्मच दूध में आधा चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर आंखों के आसपास मसाज करें। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स दूर हो सकते हैं। बस ध्यान रखें कि ये आंखों में न चला जाए, क्योंकि इससे जलन हो सकती है।
आलू के रस से हटाएं डार्क सर्कल
डार्क सर्कल हटाने के लिए आलू का सर भी फायदेमंद है। सबसे पहले आप आलू को कद्दूकस कर लें, फिर उसका रस लेकर रुई की मदद आंखों के आसपास लगाएं, इसे कुछ देर लगा रहने दें। इसके बाद आंख को साफ पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
4 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
8 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
9 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
9 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
11 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
12 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
13 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
15 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines