Teeth Cleaning Tips: दांतों में कीड़ा लगना यानी कैविटी होना बहुत ही आम समस्या है. आजकल यह बीमारी ज्यादातर बच्चों में दिखाई देती है. कीड़े अक्सर रात में मीठा खाने की वजह से होता है. अगर आप खा रहे हैं और गुल्ला करना भूल गए तो ऐसा हो सकता है. एक्सपर्ट डॉक्टर फुरकान अंसारी का कहना है कि जब दांतों में कीड़ा लग जाता है तो दांतों में दर्द, ठंडा-गर्म लगना, मुंह से बदबू आना और खाना चबाने में परेशानी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. कई लोग इसे शुरुआत में नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय पर ध्यान न देने से यह समस्या गंभीर हो सकती है. अगर शुरुआती समय में ही सही देखभाल और कुछ घरेलू उपाय अपनाए जाएं तो दांतों के कीड़े की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है? डेंटिस्ट ने बताया कैसे करें दांतों की सफाई
दांतों में कीड़ा लगने के कारण
दांतों में कीड़ा लगने की सबसे बड़ी वजह मुंह की ठीक से सफाई ना होना है. हालांकि, एक्सपर्ट के मुताबिक, इसके और कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे
- ज्यादा मीठी चीजें खाना
- चॉकलेट, टॉफी और मीठी चीजें खाना
- खाना खाने के बाद कुल्ला ना करना
- रात में ब्रश किए बिना सो जाना
- बार-बार स्नैकिंग करनारात में मीठी चीजें खाना
दांतों से कीड़े साफ करने के टिप्स
दांतों के दर्द और बैक्टीरिया को कम करने के लिए नमक और सरसों के तेल का घरेलू उपाय काफी असरदार माना जाता है.
कैसे करें इस्तेमाल
- सबसे पहले आधा चम्मच सरसों का तेल लें.
- फिर इसमें एक चुटकी नमक मिलाएं.
- अब इस मिश्रण को उंगली से दांतों और मसूड़ों पर हल्के-हल्के मलें.
- यह दिन में एक या दो बार ऐसा करने से दांतों में जमा गंदगी कम होती है और दर्द में भी राहत मिल सकती है.
लौंग से मिलेगा आराम
दांतों में दर्द से राहत पाने के लिए लौंग भी मददगार साबित हो सकती है. एक्सपर्ट का कहना है कि लौंग दांत दर्द के लिए बहुत पुराना घरेलू उपाय है. इसमें एंटी बैक्टीरियल और दर्द कम करने वाले गुण होते हैं. इसके लिए एक लौंग लें और फिर लौंग को हल्का दबाकर दर्द वाले दांत के पास रखें.
होममेड पेस्ट कैसे बनाएं?
सामग्री
- लौंग- 2
- सरसों का तेल- 1 चम्मच
- फिटकरी का पाउडर- 1 चम्मच
कैसे इस्तेमाल करें?
- सबसे पहले एक कटोरी में लौंग निकालें.
- इसमें सरसों का तेल और फिटकरी का पाउडर डालकर पेस्ट बनाएं.
- इसे कीड़े वाले दांत पर 5 मिनट के लिए लगाएं.
- इससे दर्द और सूजन में कुछ हद तक राहत मिल सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- इस पेस्ट से ब्रश जरूर करें.
- मीठा खाने के बाद कुल्ला करें.
- नियमित रूप से फ्लॉस का इस्तेमाल करें.
- हर 6 महीने में डेंटिस्ट से चेकअप कराएं.
इसे भी पढ़ें- रिश्ते में दिखने लगें ये 7 साइन तो समझ जाएं ब्रेकअप होने वाला है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
3 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
6 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines